फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MP Bittu statement silly Entertainment Kalia

सांसद बिट्टू के बयान मूर्खतापूर्णः मनोरंजन कालिया

Fri, 01 Jan 2021 07:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
MP Bittu statement silly Entertainment Kalia
जालंधर। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने शुक्रवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू पर हमला बोलते हुए कहा है कि बिट्टू के लाशें बिछाने व भाजपा पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा की गाड़ी पर हमले की जिम्मेदारी लेने का बयान मूर्खतापूर्ण है। कालिया ने कहा कि कांग्रेस नेता हताश व परेशान हैं, क्योंकि वह एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं कर सके हैं। वहीं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि नए कृषि सुधार कानून को लेकर किसान नेताओं व केंद्र सरकार के बीच बात चल रही है। उम्मीद है कि 4 जनवरी को होने वाली बैठक में अंतिम फैसला हो जाएगा और पंजाब में अमन-कानून व्यवस्था कायम होगी।
विज्ञापन

जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि अगर सत्ताधारी पार्टी के सांसद इस तरह की बात करेंगे तो सीधे तौर पर यह पंजाब की कानून व्यवस्था को खराब करने की चुनौती है। मनोरंजन कालिया ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए कई झूठ बोले। किसानों का 90 हजार करोड़ का कर्ज माफ नहीं हुआ। गुटका साहिब की कसम खाकर नशा खत्म करने के दावे भी झूठे निकले और घर-घर नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से फार्म भरवाकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। कांग्रेस हताश व बेबस दिख रही है। कालिया ने कहा कि पंजाब पुलिस सरकार से मिली हुई है। निगम चुनावों के लिए पंजाब पुलिस पर यकीन नहीं है। इसलिए उनकी पार्टी राज्यपाल से मिली, ताकि केंद्रीय सुरक्षा बल लगाकर ये चुनाव करवाए जाएं। अब कैप्टन सीएम होने के बावजूद झूठ बोल रहे हैं कि भाजपा चुनावों से भाग रही है और इन्हें आगे बढ़ाना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed