{"_id":"669fa34fc045a3b22c0857e2","slug":"mp-amritpal-singh-brother-harpreet-singh-happy-bail-hearing-after-two-days-in-jalandhar-court-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP अमृतपाल सिंह के भाई को अभी बेल नहीं: जमानत पर दो दिन बाद होगी सुनवाई, आइस ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था हैप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP अमृतपाल सिंह के भाई को अभी बेल नहीं: जमानत पर दो दिन बाद होगी सुनवाई, आइस ड्रग्स के साथ पकड़ा गया था हैप्पी
Tue, 23 Jul 2024 06:04 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:04 PM IST
सार
चार ग्राम आइस ड्रग्स के साथ गिरफ्तार सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने 25 जुलाई की तिथि तय की है।
विज्ञापन
हरप्रीत सिंह हैप्पी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आइस ड्रग्स के साथ पकड़े खालिस्तान समर्थक और श्री खडूर साहिब सीट से सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी को अभी जेल में ही रहना होगा। क्योंकि मंगलवार को हैप्पी की जमानत याचिका पर सुनवाई होने थी, लेकिन यह सुनवाई दो दिन के लिए टल गई है। सांसद अमृतपाल सिंह के भाई की जमानत पर कोर्ट ने 25 जुलाई की तिथि तय की है। अमृतपाल के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी की जमानत अर्जी पर मंगलवार की तारीख थी लेकिन अदालत ने दो दिन आगे बढ़ाते हुए वीरवार की तारीख डाल दी है।
विज्ञापन
हैप्पी और उसके दोस्त लवप्रीत की जमानत याचिका पर पहले 20 जुलाई को सुनवाई होनी थी, मगर उस दिन भी सुनवाई नहीं हुई और कोर्ट ने 23 जुलाई का समय दिया था। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने हैप्पी और लवप्रीत को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया था। फिल्लौर पुलिस ने हैप्पी को उसके साथी लवप्रीत के साथ 11 जुलाई की शाम फिल्लौर हाइवे से गिरफ्तार किया था। इनके पास से 4 ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई थी।
विज्ञापन
11 जुलाई को हुई थी गिरफ्तारी
फिल्लौर पुलिस ने हैप्पी को उसके साथी लवप्रीत के साथ 11 जुलाई की शाम फिल्लौर हाईवे से गिरफ्तार किया था। इनके पास से चार ग्राम आइस ड्रग बरामद हुई थी। हैप्पी और लवप्रीत अपनी क्रेटा कार में लुधियाना के हैबोवाल निवासी संदीप से 10 हजार रुपये का आइस ड्रग खरीदने आए थे। पुलिस ने संदीप को भी पकड़ लिया था। एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया था कि रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने फिल्लौर हाईवे से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों काले शीशे लगी सफेद क्रेटा कार में बैठकर ड्रग लेने की तैयारी कर रहे थे। आरोपियों के पास लाइटर और पन्नी भी थी।
विज्ञापन