{"_id":"671e0db6db4e6b97240ea51a","slug":"mp-amritpal-singh-associat-lakhwinder-arrested-in-jalandhar-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद अमृतपाल का साथी गिरफ्तार: कई आपराधिक मामलों में शामिल है लखविंदर, बड़ी वारदात की हो रही थी प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद अमृतपाल का साथी गिरफ्तार: कई आपराधिक मामलों में शामिल है लखविंदर, बड़ी वारदात की हो रही थी प्लानिंग
Sun, 27 Oct 2024 03:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:24 PM IST
सार
पंजाब के खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल का मुख्य सहयोगी लखविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखविंदर सिंह पर हथियार, नशा तस्करी, जबरन वसूली जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लखविंदर और उसके दो और साथियों को जालंधर पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल के मुख्य सहयोगी सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह पर अवैध हथियार व नशा तस्करी, जबरन वसूली और अन्य कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गांव हैबोवाल होशियारपुर, गुरभज सिंह निवासी गांव गुडारा फिरोजपुर, सतिंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव पलाही होशियारपुर और भरत उर्फ भाऊ निवासी मोहल्ला पट्टी तरनतारन के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह रैकेट राज्य में सक्रिय था और कानून व्यवस्था को बाधित करने के लिए एक बड़े ऑपरेशन की योजना बना रहा था। पहले गिरफ्तार किया गया आरोपी हर्षदीप सिंह, लखविंदर सिंह से परिचित था, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। लखविंदर सिंह हर्षदीप सिंह को ड्रग्स की आपूर्ति करता था, जो अवैध हथियारों के व्यापार में भी शामिल था। इसके अलावा लखविंदर सिंह उसे अमृतपाल सिंह के करीबी सहयोगी गुरभेज सिंह से मिलाता था।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि गुरभज सिंह पहले अमृतपाल मामले और अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमला मामले में कपूरथला जेल में था। जेल में उसकी मुलाकात लखविंदर सिंह से हुई, जो पहले से ही एक हत्या के मामले में जेल में था। जांच में पता चला कि उन्होंने राज्य के विभिन्न हिस्सों में हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी। इन लोगों के बीच फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज से पता चलता है कि वे अपने विरोधियों को निशाना बना रहे थे और लक्षित साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना न्यू बारादरी जालंधर में 25-54-59 आर्म्स एक्ट 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इनके पास से 12 बोर के 10 कारतूस, 315 बोर के आठ कारतूस और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच की जा रही है ।