फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mother three children hanged due financial crisis

आर्थिक तंगी से परेशान होकर तीन बच्चों की मां ने लगाई फांसी

Wed, 19 Feb 2020 09:27 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Mother three children hanged due financial crisis
उपमंडल के गांव पट्टी बिहला में तीन बच्चों की मां ने आर्थिक तंगी के चलते मंगलवार को घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चे जब स्कूल से घर आए तो उनके शोर मचाने के बाद लोगों को घटना का पता चला। थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया और धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के पिता पप्पूराम ने बताया करीब 12 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बेटी ममता रानी (35) की शादी गांव पट्टी बिहला निवासी सूरजमल के साथ की थी। सूरजमल कैंटर चालक है और सारी कमाई शराब में खर्च कर देता है। इसी के चलते उन्होंने ममता की एक बेटी को गोद ले लिया था। इसके बाद ममता ने दो बेटों को जन्म दिया। पप्पूराम ने बताया कि उनकी बेटी शुरू से ही आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहती थी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सूरजमल कई दिनों बाद कैंटर चलाकर घर आया था लेकिन उसने घर पर खर्चे के लिए एक रुपया भी नहीं दिया। इसी बात से दुखी होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पिता के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed