{"_id":"66954ce3c05ed1e2e4007f18","slug":"more-than-eight-robbery-incidents-in-a-week-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102413-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सप्ताह में आठ से अधिक लूटपाट की वारदातें, पुलिस अंकुश लगाने में असफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सप्ताह में आठ से अधिक लूटपाट की वारदातें, पुलिस अंकुश लगाने में असफल
विज्ञापन
अल सुबह व रात में घर से निकलने से डरते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। जिले में लूटपाट की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। छावनी स्थित एक रेडीमेड दुकान के मुलाजिम से पिस्तौल के बल पर एक बदमाश पांच हजार रुपये छीनकर भाग गया। उल्लेखनीय है कि सप्ताह में आठ से अधिक लूटपाट व छीनना झपटी की वारदातें घट चुकी है। पुलिस उक्त वारदातों पर अंकुश लगाने में असफल साबित हुई है।
रेडीमेड दुकान के मालिक दविंदर सिंह व मुलाजिम हरमनदीप ने बताया कि आरोपी उनकी दुकान पर कपड़े देख रहा था कि अचानक उसने पिस्तौल निकाल ली और गले से नकदी निकालने लगा, जो बंद था। तभी मुलाजिम के हाथ में पांच हजार रुपये थे जो छीन कर भाग गया। दुकानदार का कहना है कि आरोपी ने नशा किया हुआ था। ऐसे माहौल में वो कामकाज नहीं कर सकते हैं। फिरोजपुर में प्रतिदिन इस प्रकार की वारदातें बढ़ रही हैं। पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं है। आम व्यक्ति अलसुबह और रात में डर के कारण किसी कामकाज के लिए भी घर से नहीं निकालते हैं।
उल्लेखनीय है कि बदमाशों ने एक हफ्ते के भीतर दो महिला रेलकर्मी से सोने के जेवरात व नकदी, एक रेल मुलाजिम की अंगुली काट नकदी व अन्य सामान छीनकर भाग गए। पीड़ित अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा राय साहब कोठी के चौंक पर अलसुबह तेजधार हथियार से हमला कर चार हजार रुपये छीन कर भाग गए। तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर गुरसेवक से बाइक छीन ली थी। मनदीप सिंह से तीन आरोपियों से पंद्रह हजार रुपये छीन लिए थे। फिरोजपुर के लोगों का पुलिस से विश्वास उठता जा रहा है। ये सब कुछ फिरोजपुर में सरेआम बिक रहे नशे के कारण है, लूटपाट व छीनना झपटी नशेड़ी कर रहे हैं। इन्होंने लोगों को डराने-धमकाने के लिए देसी पिस्तौलें रखी हुई हैं।