फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   moga suicide, married lady suicide, moga, jalandhar

मोगा में विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Fri, 11 Mar 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा
अमर उजाला ब्यूरो/मोगा Updated Fri, 11 Mar 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
moga suicide, married lady suicide, moga, jalandhar
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
एफसीआई रोड पर एक विवाहिता ने पहले पति को गुडबाय का मेसेज भेजा, बाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका का पति बैंक में सफाई सेवक है। थाना सिटी पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि एफसीआई रोड पर रहती मूलरूप से देहरादून की निवासी खुशबू (20) पत्नी दीपक कुमार ने घर में छत से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार ने बताया कि उसका खुशबू (20) से लगभग 2 साल पहले विवाह हुआ था।
विज्ञापन


वह पास के गांव धल्लेके में ओबीसी बैंक ब्रांच में सफाई सेवक काम करता है। उनकी विवाहित जिंदगी बेहतर चल रही थी। पुलिस को दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी ने शुक्रवार सुबह उसे गुडबाय का मेसेज भेजा, इस दौरान वह बैंक में ड्यूटी पर तैनात था। उसने इसके बाद तुरंत अपनी पत्नी को फोन लगाया, लेकिन उसने नहीं उठाया। वह घर आया तो खुशबू की लाश छत से लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शोर मचाने पर पड़ोसी इकट्ठे हुए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। उसके अभिभावकों को देहरादून में सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed