फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Moga police caught 3 accused of gang stealing ATM

Jalandhar News: मोगा पुलिस ने एटीएम में चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी पकड़े

Wed, 23 Aug 2023 11:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 23 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Moga police caught 3 accused of gang stealing ATM
पिता-पुत्र मिलकर देते थे वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा पुलिस ने एटीएम में चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपियों को काबू करके उनके पास से 2 गाड़ी, गैस कटर और दो सिलिंडर बरामद किए।

एसपीडी अजय राज सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से मोगा जिले में 2 एटीएम, एक बाघापुराना और एक अजीतवात में चोरों ने निशाना बनाया था। अजीतवाल के पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर संदीप कुमार ने एक लिखित शिकायत दी, उसके बाद मोगा एसएसपी की एक टीम बनाई गई थी। पुलिस के खास मुखबिर की सूचना के आधार पर कुछ लोगों को राउंडअप करके पूछताछ की गई। इस दौरान पता लगा कि निर्मल सिंह, सुखमनदीप सिंह, सरुप सिंह नाम के तीन लोग इस एटीएम में वारदात करते थे और तीनों मोगा के गांव रोली के रहने वाले हैं। एटीएम से कैसे चोरी करनी है, ये यूट्यूब से उसकी वीडियो देखकर वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से 2 गाड़ी, गैस गटर दो सिलिंडर बरामद किए गए। निर्मल सिंह व उसका बेटा सुखमनदीप सिंह दोनों मिलकर चोरी की साजिश करते थे। निर्मल सिंह पर पहले भी मामला दर्ज है। तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed