फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Moga police arrested blackmailing and looting gang

Jalandhar News: मोगा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाला गिरोह को किया गिरफ्तार

Thu, 24 Aug 2023 05:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 24 Aug 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Moga police arrested blackmailing and looting gang
आठ शातिरों से एक राइफल 32 बोर, एक रिवॉल्वर 32 बोर और 2 कारतूस बरामद
विज्ञापन

इसके अलावा एक आल्टो कार, एक मोटरसाइकिल, 1 लाख 85 हजार रुपये भी मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा निहाल सिंह वाला पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और लूटपाट करने वाला गिरोह के आठ शातिरों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने उनके पास से एक आल्टो कार, एक मोटरसाइकिल, एक राइफल, एक रिवॉल्वर और 1 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए।
यह गिरोह रास्ते में महिला को खड़ी करके गाड़ियों में जाने वालों को रोककर लिफ्ट मांगते थे और थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोककर उन्हें डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग करके पैसे लेते थे। इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए एसपी मोगा मनमीत सिंह ने बताया कि मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक गिरोह एक महिला की मदद से लूटपाट करता है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि कुछ दिन पहले आरोपी महिला सुखबिंदर कौर ने हिमतपुरा बस स्टैंड पर खड़े होकर कार सवार सुरिंदरपाल सिंह को रोक कर निहाल सिंह वाला जाने के लिए लिफ्ट मांगी, थोड़ी दूर जाकर बाकी आरोपियों ने गाड़ी को रोककर उसे डरा-धमकाकर ब्लैकमेलिंग करके 2 लाख 75 हजार रुपये ले लिए। सभी आरोपियों पर थाना निहाल सिंह वाला में जगसीर सिंह, केबल सिंह, सिकंदर सिंह, परमजीत सिंह, सुखबिंदर कौर, करतार सिंह, मोहम्मद यूनिस खान, हनीप खान पर मामला दर्ज किया और अदालत में पेश किया गया। आरोपी महिला जिला मालेरकोटला की रहने वाली है और जगसीर सिंह के साथ उसके संबंध थे। बाकी 7 आरोपी रुड़केकलां जिला बरनाला के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से एक आल्टो कार, एक मोटरसाइकिल, एक राफल 32 बोर, एक रिवॉल्वर 32 बोर और दो कारतूस सहित 1 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed