फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   MLA Amit Vij arrives at civil hospital instructions for action on psychiatric specialist

सिविल अस्पताल पहुंचे विधायक अमित विज, मनोरोज विशेषज्ञ पर कार्रवाई के निर्देश

Fri, 19 Mar 2021 05:19 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
MLA Amit Vij arrives at civil hospital instructions for action on psychiatric specialist
पठानकोट। शुक्रवार को पठानकोट सिविल अस्पताल पहुंचे विधायक अमित विज ने मनोरोग विशेषज्ञ पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विधायक ने कहा कि वह सीएम और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर डॉक्टर को सस्पेंड करने की सिफारिश करेंगे। दरअसल, विधायक विज शुक्रवार को सिविल अस्पताल के दौरे पर थे। जैसे ही ओपीडी में पहुंचे तो मनोरोग विशेषज्ञ के कैबिन के बाहर जमा भीड़ ने उन्हें बताया कि डॉक्टर रोजाना देर से आती हैं। कुछ लोगों ने कहा कि वह चक्कर लगाकर थक चुके हैं। इस पर विधायक विज का पारा चढ़ गया। उन्होंने एसएमओ डॉ. राकेश सरपाल को डॉक्टर के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि इससे पहले भी उनके पास डॉक्टर की शिकायतें पहुंची रही थीं। लेकिन आज खुद देख लिया। इस बारे में कार्रवाई के लिए वह मुख्यमंत्री और सेहत मंत्री को भी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक अन्य मनोरोग विशेषज्ञ हैं। वह सप्ताह में 2 दिन आते हैं। उनके रोजाना या सप्ताह में 3 दिन आने के संबंध में उच्च अधिकारियों से बात करेंगे। इसके अलावा उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ट्रामा सेंटर, डिस्पेंसरी, जन औषधि केंद्र के अलावा कोविड वेक्सीनेशन सेंटर और टेस्टिंग सेंटरों का भी दौरा किया। वहां मरीजों से बातचीत की और पेश आने वाली समस्याओं को सुना। विधायक ने बताया कि बाकी पंजाब के मुकाबले पठानकोट में कोरोना का ज्यादा प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सुविधाएं हैं और सेकेंड वेव का सामना करने के लिए पठानकोट पूरी तरह से सतर्क है। इस दौरान उनके साथ डॉ. सुनील चांद, कांग्रेसी नेता राजकुमार काका, जोगिंदर पहलवान, अजय कुमार, नितिन लाडी, मोनूमेहरा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed