{"_id":"5d6aa6318ebc3e01557e56f9","slug":"misdeed-wemen-lover-fir-firozpur-firozpur-news-pkl3491896181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को घर के बाहर से अगवा कर सात दिन तक किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को घर के बाहर से अगवा कर सात दिन तक किया बलात्कार
विज्ञापन
थाना सदर के अंतर्गत लगते इलाके से एक युवक ने घर के बाहर से प्रेमिका को अगवा कर लिया और एक कमरे में बंद कर उससे सात दिन तक दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। थाना सदर पुलिस ने शनिवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पीड़िता (20) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि इसी साल अप्रैल माह में उसकी शादी किसी साथ हुई है। उसके मुहल्ले में विक्की पुत्र मिट्ठू रहता था, विक्की उसे पसंद करता था और उसके संग शादी करना चाहता था।पीड़िता के परिवार वाले विक्की के साथ उसकी शादी नहीं करना चाहते थे। इसीलिए पारिवारिक सदस्यों ने पीड़िता की शादी किसी और युवक के साथ कर दी। जब इस बात का विक्की को पता चला तो उसने परिजनों को धमकी दी कि शादी कर अच्छा नहीं किया है, इसके नतीजे अच्छे नहीं होंगे।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह ससुराल घर के बाहर कोई कामकाज कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने उसे कोई वस्तु सुंघा दी, इससे वह बेहोश हो गई और आरोपी विक्की उसे किसी सुनसान जगह एक कमरे में ले गया और उसे बंद कर दिया। आरोपी उसे विभिन्न जगहों पर बेहोशी की हालत में ले जाता था। ऐसा लगभग सात दिन तक करता रहा। यही नहीं आरोपी उससे जबरदस्ती दुष्कर्म भी करता था। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकल कर अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और आरोपी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार के मुताबिक पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।