फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Minors arrested with 10 country made pistols factory making illegal weapons in Jalandhar

Jalandhar: 10 देसी पिस्तौल के साथ नाबालिग गिरफ्तार, अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ खुलासा

Mon, 10 Feb 2025 08:17 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 10 Feb 2025 08:17 AM IST
सार

पंजाब के जालंधर में एक फैक्टरी में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने इस फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 देसी पिस्तौल बरामद किए।

विज्ञापन
Minors arrested with 10 country made pistols factory making illegal weapons in Jalandhar
आरोपी से बरामद हथियार। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एक फैक्टरी में अवैध हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने इस फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 देसी पिस्तौल बरामद किए। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर का एक युवक अवैध देसी पिस्तौल, जिसे आमतौर पर देसी कट्टा कहा जाता है, के निर्माण में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया। आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी कोट मोहल्ला, जालंधर को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि हरजिंदर नाबालिग है और लंबे समय से इस धंधे से जुड़ा है और उसके आगे-पीछे के कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल (देसी कट्टा), एक लोहा काटने की मशीन, एक ड्रिल मशीन, पिस्तौल के अवैध निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विभिन्न उपकरण और एक अपंजीकृत नंबर प्लेट वाली एक एक्टिवा बरामद की। आरोपी के खिलाफ थाना पांच में 25(8), 25(1) एए-54-59, आर्म्स केस दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed