{"_id":"5f3fa2328ebc3e3cbe1c35d4","slug":"minor-broken-crops-submerged-in-ferozepur-firozpur-news-pkl385292369","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर टूटने से 70 एकड़ फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर टूटने से 70 एकड़ फसल डूबी
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर) के घुबाया से गुजरती टूटी लाधूका माइनर।
- फोटो : FIROZPUR
मंडी घुबाया से गुजरती लाधूका माइनर के टूटने से आसपास खेतों में पानी भर गया। इससे करीब 70 एकड़ धान तथा चारे की फसल प्रभावित हुई। एक मकान में पानी भरने से दरारें पड़ गई। पीड़ित किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन ने मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
मंडी घुबाया समीप बुर्जी नंबर-143000 से वीरवार की रात करीब 8 बजे माइनर टूट गई और देखते ही देखते माइनर में 20 फुट तक फाड़ पड़ गया। केवल कृष्ण सेतिया के मकान की दीवारों में दरारें पड़ गई। किसान विजय कुमार, संता सिंह व मोनू कपूर ने बताया कि उनकी करीब 70 एकड़ फसल में पानी भर गया है। उनकी सरकार से मांग है कि इस माइनर के कारण प्रभावित हुई फसल का मुआवजा दिया जाए।
उधर, इस संबंधी जब एसडीओ सुनील कंबोज के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बरसात के कारण उन्होंने पीछे लखोके हैड से माइनर में पानी की सप्लाई बंद करवा दी थी। माइनर में जमा पानी और बरसात के पानी और किसानों की ओर से अपने मोघे बंद किए जाने के कारण माइनर टूटने की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि माइनर बांधने के लिए मशीन मंगवा ली गई है और जल्द ही माइनर दुरुस्त कर दी जाएगी।