फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Millions of wheat crumbs lying in Pangren's warehouse

पनग्रेन के गोदाम में पड़ी करोड़ों की गेहूं खुर्दबुर्द 

Sat, 30 Jul 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Millions of wheat crumbs lying in Pangren's warehouse
फिरोजपुर। भारत-पाक बार्डर हुसैनीवाला को जाने वाला अंतरराष्ट्रीय मार्ग स्थित गांव मधरे के पास बने पनग्रेन गोदाम से करोड़ों रुपये की गेहूं खुर्द बुर्द की गई है। संबंधित विभाग के कई अधिकारियों की मिलीभगत के चलते पलंथ लगाते समय अंदर क्रेट रख उनके ऊपर गेहूं के बैग रख दिए ताकि ऐसा लगे कि गेहूं के बैग पड़े हैं। यह गेहूं डिपो के माध्यम गरीब जनता को दी जानी थी। यह घोटाला दस करोड़ के करीब बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कुछेक समय पहले पनग्रेन गोदाम में गेहूं के बैग गीले करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

गोदाम के चौकीदारों के प्रधान ने बताया कि उसे यहां पर कार्य करते बारह साल हो चुके हैं। विभाग के इंस्पेक्टरों की ओर से इस प्रकार का घोटाला किया जा रहा है। उसने बताया कि पलंथ के अंदर क्रेट पड़े हैं और उसके आसपास गेहूं के बैग लगाए गए हैं, ताकि गिनती करते समय बैग पूरे पाए जाएं। गोदाम में कार्य करने वाले किसी मुलाजिम ने गेहूं के खुर्द बुर्द होने की सूचना जिला प्रशासन के अधिकारियों को दी, उसके बाद किसान यूनियन के संग मिलकर इस मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन

जानकार बताते हैं कि गोदाम से लगभग सोलह हजार गेहूं के बैग गायब हैं, इससे ज्यादा भी बैग गायब होने की संभावना है। सोलह हजार बैगों की कीमत एक करोड़ के करीब बताई जा रही है, जबकि यह घोटाला दस करोड़ के करीब का है। चौकीदार के प्रधान ने बताया कि कई बार उसने यहां कार्यरत विभाग के इंस्पेक्टर से कहा कि ये काम ठीक नहीं है, तो इंस्पेक्टर का जवाब था कि उन्होंने तो तीस एकड़ जमीन बना ली, किसी से भी शिकायत कर दो कोई फर्क नहीं पड़ता है। दूसरी तरफ किसान यूनियन के नेता का कहना है कि पनग्रेन के अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां से जाने की बात कहने लगे, वह वीडियो तैयार कर रहे थे, अधिकारी उन्हें वीडियो बनाने से रोक रहे थे। जब अधिकारियों से सवाल किए गए तो वहां से अधिकारी भाग गए। वहां पर फूड सप्लाई के डिप्टी डायरेक्टर मंगल दास पहुंचे थे जो मीडिया को देख वह भी वहां से खिसक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो संख्या-30एफजेडआरपी07 व 08 टीटी - फिरोजपुर के सीमांत गांव मधरे में बने पनग्रेन गोदाम में गेहूं के बैगों के लगे पलंथ के अंदर मिले क्रेट, हजारों गेहूं के बैग गायब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed