फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Military school worker became a victim of blackmailing in connection with cheap liquor

Jalandhar News: सस्ती शराब के चक्कर में सैनिक स्कूल कर्मी हुआ ब्लैकमेलिंग का शिकार

Sun, 25 Jun 2023 03:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 25 Jun 2023 03:54 PM IST
विज्ञापन
Military school worker became a victim of blackmailing in connection with cheap liquor
मोहल्ला मेहताबगढ़ में एक महिला ने घर बनाकर ऐंठे 19 हजार रुपये
विज्ञापन

थाना सिटी कपूरथला में पांच लोगाें पर केस दर्ज, महिला गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। सस्ती शराब पीने के लालच में सैनिक स्कूल का कर्मी ब्लैकमेलिंग का शिकार बन गया। मोहल्ला मेहताबगढ़ में जब वह अपने दोस्त संग शराब पीने गया तो एक महिला ने उसे घर बुलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके दम पर धमकाते हुए 19 हजार रुपये ऐंठ लिए। थाना सिटी में पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य महिला आरोपी फरार है।

शिकायतकर्ता सुरेश पासवान निवासी सैनिक स्कूल कपूरथला ने थाना सिटी में दी शिकायत में बताया कि बीते दिन वह अपने दोस्त गोवर्धन के साथ साइकिल पर मोहल्ला मेहताबगढ़ में सस्ती शराब पीने गया था। तभी वहां खड़ी एक महिला ने उनसे कहा कि उसके घर में बेड ठीक करना है, उसकी मदद कर दो। जब वह दोनों उस महिला के साथ उसके घर गए तो वहां पहले से ही एक महिला और दो युवक मौजूद थे। जिन्होंने गोवर्धन को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उसे (सुरेश) को पीटने लगे और जबरन उसके कपड़े उतारकर नंगा कर दिया। तभी पास खड़ी एक अन्य 35-40 वर्षीय महिला ने भी अपने सारे कपड़े उतार दिए और उसे बिस्तर पर धकेल महिला भी बिस्तर पर लेट गई। इस दौरान एक युवक वीडियो बनाने लगा। इस पर उसने काफी शोर मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। बाद में उन्होंने उसे और उसके दोस्त को बनाई गई अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने घबरा कर उन्हें पैसे देने के लिए हामी भर दी और उसके दोस्त गोवर्धन ने बैंक से 15 हजार रुपये निकाले तथा उसने 04 हजार रुपये एकत्रित कर उन्हें दे दिए और घर लौट आए, लेकिन उसके बाद भी पांचों आरोपी उनसे अधिक पैसे की मांग करने लगे और पैसे न देने की सूरत में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। थाना सिटी के जांच अधिकारी एएसआई इशरू प्रसाद ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर पांच आरोपियों सुरजीत कौर, काजल, सीमा, विक्की तथा केशा को नामजद किया गया है। आरोपी महिला सुरजीत कौर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी काजल अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed