फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   migratory birds dead found Pong Dam Wetland

पौंग बांध वेटलैंड में 280 प्रवासी पक्षी और मृत मिले

Tue, 12 Jan 2021 10:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
migratory birds dead found Pong Dam Wetland
तलवाड़ा (होशियारपुर)। पौंग बांध वेटलैंड में मंगलवार को 280 पक्षी और मृत मिले। मंगलवार को वन्य जीव प्राणी विभाग की रेंज धमेटा में दो व नगरोटा सूरियां रेंज में 278 प्रवासी पक्षी मृत मिले। अब तक कुल 4637 पक्षी मृत मिल चुके हैं। डीएफओ राहुल एम रेहाणे ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए हिमाचल में पोल्ट्री उत्पादों पर फिलहाल पूर्ण तौर पर रोक लगाने का फैसला लिया है। अब अंडों सहित सभी प्रकार के पोल्ट्री उत्पाद एक सप्ताह तक प्रदेश में नहीं लाए जा सकेंगे। पौंग बांध क्षेत्र में स्थित मत्स्य पालन विभाग को आदेश जारी कर दिए गए हैं वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों को जरूरत पड़ने पर मोटर बोट की सुविधा प्रदान की जाए। पौंग बांध स्थित फिशरी विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जह सिंह के अनुसार मछलियों की मौत के बारे में अभी कोई सूचना नहीं है। वन्य प्राणी विभाग शिमला की पीसीसीएफ अर्चना शर्मा ने बताया कि वन्य जीव प्राणी विभाग की रेंज धमेटा व नगरोटा सुरियां में तीन दिनों में प्रवासी पक्षियों के मृत मिलने की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। हजारों पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित हैं लेकिन इन्हें नियमों के तहत पकड़ा नहीं जा सकता है। ऐसे में इनकी गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के अलावा दूसरा विकल्प वन विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed