{"_id":"690dc22342ce8c5444071399","slug":"mehr-chand-polytechnic-jalandhar-wins-gold-medal-for-fourth-time-in-inter-polytechnic-ptis-tournament-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: इंटर पॉलिटेक्निक पीटीआईएस टूर्नामेंट में मेहर चंद पॉलिटेक्निक को चौथी बार स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: इंटर पॉलिटेक्निक पीटीआईएस टूर्नामेंट में मेहर चंद पॉलिटेक्निक को चौथी बार स्वर्ण पदक
Fri, 07 Nov 2025 03:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 07 Nov 2025 03:26 PM IST
सार
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथी बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन स्टाफ टीम में अंकुश शर्मा, साहिल, गौरव, रोहित और गगनदीप शामिल थे।
विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता टीम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटर पॉलिटेक्निक पीटीआईएस टूर्नामेंट में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर की स्टाफ बैडमिंटन टीम ने लगातार चौथी बार स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में पंजाब भर के विभिन्न पॉलिटेक्निक कॉलेजों की स्टाफ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथी बार स्वर्ण पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन स्टाफ टीम में अंकुश शर्मा, साहिल, गौरव, रोहित और गगनदीप शामिल थे, जबकि टीम की अगुवाई अंकुश शर्मा ने की। टीम ने अपनी मेहनत, एकजुटता और खेल के प्रति जुनून से इतिहास रचा है।
विज्ञापन
प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने टीम कप्तान व सभी खिलाड़ियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनकी मेहनत व समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने स्टाफ पर गर्व है, विशेष रूप से कप्तान अंकुश शर्मा पर, जिन्होंने घरेलू परिस्थितियों को नज़रअंदाज़ करते हुए इस इवेंट में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल प्रमुख विक्रमजीत सिंह संघोत्रा और उप खेल प्रमुख गगनदीप के महत्वपूर्ण योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
विज्ञापन