फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Medical practitioners surrounded MLA Raja Vading residence

मेडिकल प्रेक्टिशर्स ने विधायक राजा वड़िंग निवास को घेरा

Wed, 07 Jul 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Medical practitioners surrounded MLA Raja Vading residence
मुक्तसर। मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन की ओर से बुधवार को विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के निवास का घेराव किया गया। हालांकि विधायक राजा वड़िंग चंडीगढ़ जाने से पहले मीनार-ए-मुक्ता पार्क में घेराव से पहले एकत्र हो रहे मेडिकल प्रेक्टिशर्स से मिलकर उनकी मांगों को संसद में उठाने का आश्वासन देकर गए। मगर तय कार्यक्रम के अनुसार एसोसिएशन सदस्य विधायक के निवास पर घेराव करने पहुंचे और विधायक की पत्नी अमृता वड़िंग को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी तादाद में पुलिस दल भी तैनात था। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष डॉ. दीदार सिंह, डॉ. जगवीर सिंह, डॉ. बलविंदर सिंह, ब्लॉक दोदा अध्यक्ष डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. जगसीर सिंह थांदेवाला, कैशियर डॉ. हरफूल सिंह, डॉ. तरसेम सिंह समेत बड़ी संख्या में एसोसिएशन सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि सरकार लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं देने से असमर्थ हैं। राज्य में गरीबों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे लोग बड़े अस्पतालों में इलाज नहीं करवा सकते। समय की सरकारें भी मेडिकल प्रेक्टिशनर्स को मान्यता देने की बात अपने चुनावी घोषणापत्र में शामिल करती रही हैं, मगर कभी मान्यता नहीं दी। कैप्टन सरकार ने भी अपने चुनावी घोषणापत्र में ये मुद्दा रखा था। मगर उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, इसलिए आगामी दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed