{"_id":"2c8d1c8dabb8372bba502fa114ce9f14","slug":"mechanical-engineers-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेकेनिकल इंजीनियर सम्मानित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेकेनिकल इंजीनियर सम्मानित
अमर उजाला, जालंध्ार
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलपीयू परिसर में शनिवार को सीमेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन बोस ने स्कूल ऑफ मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 118 विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें सीमेंस प्रोडक्ट लाइफ साइकिल मैनेजमेंट (पीएलएम) सॉफ्टवेयर पर सबसे अत्याधुनिक प्रशिक्षण पूरा करने पर दिया गया।
समारोह में खास मेहमान उद्योग जगत से सीईओ जेनसार टेक्नोलॉजीज डॉ. गणेश नटराजन और सीईओ ग्लोबल टैलेंट ट्रैक डॉ. उमा गणेश नटराजन थे।
इस दौरान बोस ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से इतने मुश्किल और जटिल प्रशिक्षण पूरा करना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी एलपीयू के आपसी सहयोग के साथ सकारात्मक बदलाव लाए जाएंगे।
बोस ने कहा कि विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र से निश्चित रूप से उन्हें कैरियर में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल ने कहा कि एलपीयू के विद्यार्थियों को दुनिया के सबसे मशहूर ब्रांड कंपनी की ओर से सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पहले से ही शीर्ष कंपनियों से भर्ती के लिए पेशकश शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने सीमेंस के साथ अनुबंध किया। इसके तहत कंपनी के पुणे स्थित ऑफिस से विशेष प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने के लिए एलपीयू का दौरा किया था।