फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   mds, students, future

एमडीएस विद्यार्थियों के भविष्य पर भी तलवार

Mon, 13 Jul 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 13 Jul 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से निजी डेंटल कॉलेजों के 451 बीडीएस विद्यार्थियों
विज्ञापन
की अपील खारिज करने से सूबे के 51 एमडीएस स्टूडेंट्स के भविष्य पर भी तलवार लटक गई है। इन्होंने एक महीना पहले ही बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी और डीआरएमई की चेतावनी के बावजूद राज्य के सात निजी डेंटल कॉलेजों में दाखिला लिया हुआ है।



बाबा फरीद विवि के अनुसार यूनिवर्सिटी ने पिछले माह पीजी कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान निजी डेंटल कॉलेजों में एमडीएस के 51 सीटें खाली रह गईं। पिछले वर्ष नियमों की अनदेखी करके बीडीएस की खाली सीटें भरने वाले निजी कॉलेजों ने इस वर्ष भी विवि व डीआरएमई की सहमति के बिना ही एमडीएस की इन खाली सीटों को भर लिया।


नियमों के अनुसार एमडीएस में दाखिले के लिए एआईपीजीडीईई की प्रवेश परीक्षा में शामिल होना जरूरी होता है लेकिन निजी कॉलेजों ने इस नियम की अनदेखी करते हुए बिना प्रवेश परीक्षा वाले स्टूडेंट्स को ही दाखिला दे दिया। 2 जून को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के 451 बीडीएस स्टूडेंट्स का दाखिला रद्द करने के फैसले पर चार दिन पहले सुप्रीम कोर्ट भी अपील खारिज कर चुका है।



इस फैसले से 51 एमडीएस स्टूडेंट्स पर भी दाखिले रद होने की तलवार लटक चुकी है। विवि के वीसी डॉ. राज बहादुर ने कहा कि नियमों की अनदेखी करके किसी भी कोर्स में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स अपने भविष्य के लिए खुद ही जिम्मेवार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed