फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   mayor photo viral, inverted flag, mayor sunil jyoti, cogress protest, jalandhar

उल्टे फहराए तिरंगे के साथ खींची मेयर की तस्वीर वायरल

Tue, 03 May 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 03 May 2016 08:26 PM IST
विज्ञापन
mayor photo viral, inverted flag, mayor sunil jyoti, cogress protest, jalandhar
जालंधर नगर निगम के मेयर सुनील ज्योति की वायरल हुई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
 मेयर सुनील ज्योति के दफ्तर में सोमवार दोपहर के बाद राष्ट्रीय ध्वज को गलती से उल्टा फहराया गया। मेयर का इस ओर ध्यान न जाने से उन्होेंने उल्टे फहराए तिरंगे के साथ ही फोटो खिंचवा ली।
विज्ञापन


यह स्टाफ की गलती है या किसी अन्य की, इसका खामियाजा मेयर को भुगतना पड़ रहा है। यह तस्वीर वाट्सऐप और फेसबुक पर वायरल हो गई है। लोगों ने मेयर ज्योति की जमकर किरकिरी की।  इसकी जानकारी जैसे ही मेयर को मिली तो उन्होंने तत्काल तिरंगे को सीधा फहराया।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस सेवा दल के एडिशनल चीफ आर्गनाइजर सिमरनजीत सिंह के नेतृत्व में डीसीपी हरजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेसियों ने डीसीपी से मांग की है कि इस मामले की जांच करवाई जाए और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। सिमरनजीत सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने इस मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की तो वह अदालत में जाएंगे। इस दौरान दर्शन सिंह, विनोद खन्ना, गुरदीप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed