{"_id":"f20d885774940dd3959a07bb2d26fc0e","slug":"markets-remained-closed-in-protest-for-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में बंद रही होलसेल मेडिसन मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में बंद रही होलसेल मेडिसन मार्केट
अमर उजाला, जालंध्ार
Updated Mon, 30 Dec 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामर्शियल प्रापर्टी टैक्स के खिलाफ व्यापारियों का रोष प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान व्यापारियों ने होलसेल मेडिसन दिलकुशा मार्केट को बंद रखा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान दिलकुशा मार्केट के प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार की नीतियों के कारण पंजाब से व्यापार तबाही की कगार पर है। जहां इंडस्ट्री का पलायन हो रहा है, वहीं व्यापारी भी पंजाब से निकल रहे हैं।
व्यापारी नेता रविंदर धीर ने कहा कि पंजाब सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि निकायमंत्री अनिल जोशी अपनी मनमानी कर रहे हैं। कामर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स व्यापारियों पर बड़ा बोझ है, जिसकी तरफ निकायमंत्री का ध्यान ही नहीं है। व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज करने का ऐलान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर इंडस्ट्री और ट्रेडर्स की एक्शन कमेटी के गुरशरण सिंह, रविंदर धीर, सुखविंदर बग्गा, रंजीत राणा, जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, दर्शन सिंह और गोपाल किशन चुघ मौजूद थे।