फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   market closed for half a day in protest against liquor factory, Fazilka

शराब फैक्टरी के विरोध में आधा दिन बंद रहे बाजार

Sat, 13 Mar 2021 05:40 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
market closed for half a day in protest against liquor factory, Fazilka
फाजिल्का मे शनिवार को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते लोग। - फोटो : ABOHAR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिल्का। जिला फाजिल्का के गांव हीरांवाली में निर्माणधीन शराब फैक्टरी के विरोध में व्यापार मंडल व संघर्ष कमेटी के आह्वान पर शनिवार को शहर के सभी बाजार आधा दिन बंद रहे । वहीं संघर्ष कमेटी व अन्य समाजसेवी संगठनों ने रोष प्रदर्शन कर बाइक रैली निकली और डीसी दफ्तर के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। गुस्साएं ग्रामीणों व किसान यूनियनों ने फाजिल्का-अबोहर रोड पर शहर के बीचोबीच बने फ्लाईओवर पर धरना शुरू कर चक्का जाम कर दिया।
सरपंच अनिल झींझा, गांव बेगांवाली के सरपंच सुरिद्र कुमार, विक्रमजीत सिंह, राजेश कुमार, सुरिद्र कुमार, राये सिंह, गौरव झींझा, मनोज कुमार व बिक्रम ने बताया कि 30 गांवों की पंचायतों की ओर से शराब फैक्टरी खिलाफ पिछले 27 दिनों से फाजिल्का-अबोहर हाईवे पर धरना लगातार जारी है। प्रशासन ने इस बारे में कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उनके गांवों का पानी पहले ही पीने योग्य नहीं है। इसके बावजूद हीरांवाली गांव में एक प्राइवेट कंपनी की ओर से शराब की फैक्टरी लगाई जा रही है। गांव में शराब फैक्टरी लगती है तो वहां निकलने वाले गंदे पानी से भूजल और प्रदूषित हो जाएगा।
विज्ञापन

गांव हीरांवाली में के साथ लगते 22 गांवों का पानी पहले से दूषित है। शराब फैक्टरी लग गई तो क्षेत्र के लोग कैंसर से पीड़ित हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों कहा कि फाजिल्का के विभिन्न गांवों की पंचायतों के अलावा बार एसोसिएशन फाजिल्का, पेस्टीसाईड एंड सीड एसोसिएशन फाजिल्का, आढतिया एसोसिएशन फाजिल्का, व्यापार मंडल फाजिल्का, श्री ब्राह्मण सभा फाजिल्का, श्री राम कृपा सेवा संघ वेलफेयर सोसायटी फाजिल्का, आजाद हिंद पैडलरस ग्रुप, मिस्त्री मजदूर यूनियन पंजाब, बीकेयू डकौदा, बीकेयू उगराहा, बीकेयू सिद्धूपुर, बीकेयू कादियां, बीकेयू क्रांतिकारी, गांव बचाओ पंजाब बचाओ व आजाद किसान मोर्चा अबोहर उन्हें अपना समर्थन दे चुका है। जल्द ही उनकी समस्या का हल न हुआ तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed