फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Many Old Faces in candidate List of Punjab Bjp for Punjab Assembly Election

पंजाब में भाजपा का पुराने चेहरों पर दांव: कई दिग्गजों को मिली दोबारा टिकट, पार्टी ने नहीं उठाया चेहरे बदलने का जोखिम

Sat, 22 Jan 2022 04:17 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 04:17 PM IST
सार

पार्टी ने सुजानपुर से दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया है, वह पहले भी तीन बार विधायक जीत चुके हैं और पंजाब के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। पार्टी ने किसानी चेहरा सुरजीत ज्याणी को टिकट दिया है, जो भाजपा के दमदार नेता माने जाते हैं।

विज्ञापन
Many Old Faces in candidate List of Punjab Bjp for Punjab Assembly Election
bjp

विस्तार

पंजाब चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 34 टिकटों की घोषणा कर दी गई है, जिसमें कई पुराने चेहरों को दोबारा तरजीह दी गई है। कालिया से लेकर तीक्षण सूद तक दोबारा मैदान में हैं वहीं दोनों पुराने विधायकों को भी मैदान में उतारा गया है। पार्टी 23 सीटों पर चुनाव लड़ते आ रही है लेकिन पहली बार है कि भाजपा 65 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। इस बार भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में है।

विज्ञापन


भाजपा ने होशियारपुर से तीक्षण सूद को टिकट दी है, जो लंबे समय से होशियारपुर से मैदान में है। तीक्षण सूद पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के मुख्य सलाहकार के अलावा निकायमंत्री रह चुके हैं। वहीं जालंधर से मनोरंजन कालिया भी केंद्रीय विधानसभा हलके से मैदान में आ गए हैं। कालिया भाजपा के पूर्व प्रधान के अलावा निकायमंत्री रह चुके हैं। कालिया पंजाब भाजपा के दमदार नेताओं में माने जाते हैं। जालंधर वेस्ट से मोहिंदर भगत को टिकट दी गई है। भगत मोहिंदर चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं, जो भाजपा विधायक दल के नेता के अलावा निकायमंत्री रह चुके हैं। दो बार विधायक जीत चुके केडी भंडारी को दोबारा टिकट दिया गया है। हालांकि यह टिकट पहले पूर्व मेयर राकेश राठौर को दिए जाने की चर्चा चल रही थी लेकिन आखिरी मौके पर उनका टिकट काट दिया गया।
विज्ञापन


पार्टी ने सुजानपुर से दिनेश सिंह बब्बू को टिकट दिया है, वह पहले भी तीन बार विधायक जीत चुके हैं और पंजाब के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा विधायक हैं। पार्टी ने किसानी चेहरा सुरजीत ज्याणी को टिकट दिया है, जो भाजपा के दमदार नेता माने जाते हैं। अबोहर से मौजूदा विधायक अरूण नारंग को टिकट दिया गया है। कांग्रेस से आए पूर्व विधायक अरविंद खन्ना भी भाजपा की टिकट पर मैदान में है वहीं पूर्व मंत्री राणा सोढी को भी उतारा गया है। लिहाजा, पार्टी ने पहली सूची में दमदार चेहरों को स्थान देकर  मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू सीट के कारण फंसी जालंधर कैंट की टिकट

जालंधर कैंट से अकाली दल के सर्बजीत सिंह मक्कड़ को टिकट देने की चर्चा चल रही थी लेकिन पार्टी की तरफ से सर्वेक्षण में आया कि कैंट सीट पर भाजपा का हिंदू चेहरा उतरना चाहिए। कैंट विधानसभा हलका रिटायर व वर्तमान फौजियों का है और इस इलाके में हिंदू वोटरों की संख्या काफी है। लिहाजा भाजपा जो राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ती आई है, इस सीट पर जोखिम उठाना  नहीं चाहती है। टिकट के लिए पेंच भाजपा के दिग्गज अमित तनेजा व सर्बजीत सिंह मक्कड़ के बीच फंसा है। पार्टी ने अगर अपने राष्ट्रवाद व हिंदुत्व के एजेंडे पर अपना रास्ता बनाये रखा तो सीट तनेजा को दी जा सकती है। तनेजा के पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ पूरी ताकत लगा रहे हैं।

पूर्व आईएएस अधिकारी लद्दड़ भी मैदान में...

जालंधर के पूर्व डिवीजनल कमिशनर रिटायर आईएएस अधिकारी एसआर लद्दड़ को भी पार्टी ने टिकट दिया है। लद्दड़ को गिल से टिकट दिया गया है। गिल आरक्षित सीट है और लद्दड़ पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

कांग्रेस से आई निमिषा को भी भाजपा का टिकट..

चंद दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाली निमिषा मेहता को भी पार्टी ने गढ़शंकर से टिकट दिया है। निमिषा पूर्व में पत्रकार थी और बाद में कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर पार्टी की प्रवक्ता रही। लेकिन पार्टी ने गढ़शंकर से उसको टिकट नहीं दिया तो निमिषा ने भाजपा की सदस्यता ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed