Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man tried to rob driver carrying goods in vehicle from Maqsudan Mandi at Jalandhar

Jalandhar: कार सवारों ने गाड़ी चालक को पिस्तौल दिखा की लूटने की कोशिश, नाकाम रहने पर हाथ में गोली मारकर भागे

Sat, 31 Aug 2024 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 10:27 AM IST
सार

वारदात जालंधर की मकसूदा मंडी में बीती रात करीब 10:30 हुई। ऊधम सिंह निवासी कालिया कालोनी गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात को वह मकसूदा सब्जी मंडी में गाड़ी भरने के बाद सामान लेकर जा रहा था। तभी इंडिका कार में चार युवक आए जिन्होंने उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी।

विज्ञापन
Man tried to rob driver carrying goods in vehicle from Maqsudan Mandi at Jalandhar
हमले में घायल युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर की मकसूदां मंडी से गाड़ी में सामान भरकर जा रहे चालक से कार सवार युवकों ने लूट की कोशिश की। लुटेरे वारदात में नाकाम हुए तो जाते समय गाड़ी चालक को हाथ में गोली मार गए। घटना में घायल गाड़ी चालक ऊधम सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


वारदात जालंधर की मकसूदा मंडी में बीती रात करीब 10:30 हुई। ऊधम सिंह निवासी कालिया कालोनी गाड़ी चलाता है। शुक्रवार रात को वह मकसूदा सब्जी मंडी में गाड़ी भरने के बाद सामान लेकर जा रहा था। तभी इंडिका कार में चार युवक आए जिन्होंने उसकी गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी। वहीं लुटेरों के साथ पहले ही दो युवक जो पैदल आए थे मंडी में खड़े थे। सभी ने ऊधम सिंह को पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास किया। गाड़ी चालक ने लुटेरों की पिस्तौल छीननी चाही तो उन्होंने गोली चला दी जो ऊधम के हाथ में लगी। लुटेरे गोली चलाकर फरार हो गए। 
विज्ञापन


वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गोली उसके हाथ में फंसी हुई है, जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। अभी तक लुटेरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस घायल ऊधम सिंह के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed