फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man killed due to enmity Holi festival turned into mourning

Jalandhar: रंजिश के चलते शख्स का कत्ल, होली का त्यौहार मातम में बदला, हमलावरों ने चाकू से गोदा सीना

Thu, 09 Mar 2023 03:59 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 09 Mar 2023 03:59 AM IST
सार

मृतक मनोज यादव के भतीजे जितेंद्र ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में ही चाचा का किसी से झगड़ा हो गया था जिसके बाद उन्होंने फोन किया। जब तक वह मौके पर पहुंचे तो वहां चाचा लहूलुहान पड़े मिले, चाकुओं से कई वार किए गए थे।

विज्ञापन
Man killed due to enmity Holi festival turned into mourning
रंजिश के चलते शख्स का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में बुधवार को होली का त्यौहार प्रवासी मजदूर के परिवार के लिए मातम में बदल गया जब रंजिशन जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ युवकों ने चाकू से वार कर व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान मनोज यादव निवासी बिहार जो यहां पर बचिंत नगर में रह रहा था और ट्रांसपोर्ट नगर में मकैनिक का काम करता था। जानकारी के अनुसार कत्ल करने वाले कुछ संदिग्ध युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले भी लिया है। मृतक मनोज यादव के भतीजे जितेंद्र ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में ही चाचा का किसी से झगड़ा हो गया था जिसके बाद उन्होंने फोन किया।

विज्ञापन

 


जब तक वह मौके पर पहुंचे तो वहां चाचा लहूलुहान पड़े मिले, चाकुओं से कई वार किए गए थे। जब तक चाचा को अस्पताल लेकर पहुंचते उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वही मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि यहां पर लड़ाई चल रही थी। जिन्होंने मनोज यादव का कत्ल किया है 15 से 20 युवक थे, जब तक कोई बचाने की कोशिश करता हमलावरों ने उनको चाकू से गोद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं मौके पर पहुंचे फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज नरेंद्र मोहन ने बताया कि करीब 4:30 बजे हमें सूचना मिली थी की ट्रांसफर नगर में कोई झगड़ा हुआ है। जिसके बाद जब हम मौके पर पहुंचे तब पता चला कि एक व्यक्ति जिसका नाम मनोज यादव है उसकी मौत हो गई है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आसपास एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed