फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   man died in Malaysia under suspicious circumstances

दो साल पहले मलयेशिया गए व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
man died in Malaysia under suspicious circumstances
दो साल पहले मलयेशिया गए कस्बा सुल्तानपुर लोधी के गांव चुलद्धा के 37 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो बेटों के पिता सुच्चा सिंह की मौत होने से परिवार सदमे में है। सुच्चा सिंह की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

सुच्चा सिंह के भाई बलकार सिंह ने बताया कि उनके भाई के दोस्त का फोन और मैसेज आया था कि सुच्चा सिंह की मौत हो गई है लेकिन कोई कारण नहीं बताया गया। उसने यह घटना 9 अगस्त की बताई है लेकिन उन्हें संदेह है कि उनके भाई की किसी ने हत्या की है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले उनका भाई परिवार की आर्थिक दशा सुधारने के मकसद से मलयेशिया गया था। उसकी पत्नी और दो 14 व 8 साल के बेटे हैं। भाई डा. बलकार सिंह ने भारत सरकार व विदेश मंत्रालय से मांग की कि मलयेशिया सरकार से बात कर मौत की वजह व कारणों का पता लगाया जाए। मृतक का शव भारत लाने में उनकी मदद की जाए। बलकार सिंह ने कहा है कि एक मलयेशिया के एक सिख एनजीओ की मदद से शरीर को मलयेशिया से भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह अब तक कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed