Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man convicted of misdeed 14-year-old minor has been sentenced to 20 years of rigorous imprisonment

20 साल की कठोर सजा: 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, जांच में गर्भवती थी पीड़िता, दोषी 26 साल का प्रिंस

Wed, 17 Dec 2025 06:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 17 Dec 2025 06:06 PM IST
सार

14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान 26 साल के प्रिंस के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
Man convicted of misdeed 14-year-old minor has been sentenced to 20 years of rigorous imprisonment
judge court हथोड़ा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

महानगर जालंधर के इलाके बस्ती शेख में 14 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने दोषी करार देते हुए उसे 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई थी। दोषी युवक प्रिंस (26) ने इस घटना को अंजाम दिया था। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अगर दोषी जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है तो उसे 6 महीने की ओर सजा काटनी होगी।

विज्ञापन


दोषी ने नाबालिग को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया व उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले के बारे में जब लड़की के घर वालों को पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। 
विज्ञापन


मामला जालंधर शहर के इलाके बस्ती शेख का है, जहां दोषी युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया था। पीड़िता को तेज बुखार हो गया तो उसके माता-पिता उसे इलाज करवाने डॉक्टर पास ले गए। जांच के दौरान डॉक्टर ने जो बच्ची के माता पिता को बताया, वह सुन उनके पैरों तले से जमीन खिसक गईं। डॉक्टर ने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती है। जब मां ने बच्ची से प्यार से पूछताछ की, तो उसने सारी घटना के बारे में बताया। बच्ची ने कहा की दोषी युवक प्रिंस ने उसको जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए वह चुप थी। लेकिन तबीयत खराब होने के बाद सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता बच्ची की मां ने थाना-5 में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बच्ची के साथ यह घिनौनी हरकत की थी। इसके बाद थाना-5 पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट फाइल की व कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और सबूतों के आधार पर प्रिंस को दोषी करार दे दिया व उसको सख्त सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed