फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Man Beaten after people accused him of disrespect in Jalandhar Rama Mandi

Jalandhar: रामा मंडी गुरुद्वारे के बाहर फाड़ कर फेंके गुटका साहिब के अंग, लोगों ने पकड़कर पीटा

Sun, 26 Feb 2023 10:53 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 10:53 AM IST
सार

लोगों ने आरोप लगाया कि बेअदबी करने वाले व्यक्ति ने शराब भी पी रखी है और पुलिस उसे मानसिक बीमार कह रही है। यह व्यक्ति बीमार नहीं है बल्कि इसने जानबूझकर भावनाएं आहत की हैं।

विज्ञापन
Man Beaten after people accused him of disrespect in Jalandhar Rama Mandi
जालंधर में बेअदबी के आरोपी की पिटाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर के रामा मंडी थाने के एरिया जयंत नगर गुरुद्वारे में बेअदबी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति गुटका साहिब के अंग फाड़कर गली में फेंककर भाग गया। जब गुरु घर के पाठी ग्रंथी अरदास के बाद बाहर आए तो उन्होंने गली में गुटका साहिब के फटे हुए अंग देखें।
विज्ञापन


उन्हें उठाकर आसपास देखा तो बैग टांगें एक व्यक्ति चौक पर खड़ा दिखाई दिया। जब व्यक्ति से बात करने की कोशिश की गई तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। इस पर वह खड़े कुछ लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने आरोप लगाया कि बेअदबी करने वाले व्यक्ति ने शराब भी पी रखी है और पुलिस उसे मानसिक बीमार कह रही है। यह व्यक्ति बीमार नहीं है बल्कि इसने जानबूझकर भावनाएं आहत की हैं। पुलिस ने आरोपी को छुड़वाया और लोगों की शिकायत पर थाने ले गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed