फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Major operation of Jalandhar Rural Policegangster Sajan Nayyar injured in encounter, three pistols recovered

जालंधर देहात पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: कुख्यात गैंगस्टर साजन नैय्यर एनकाउंटर में घायल, तीन पिस्टल बरामद

Thu, 01 May 2025 08:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 01 May 2025 08:21 AM IST
सार

जालंधर देहात के सीआईए स्टाफ की टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे मकसूदां थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमानतखां गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया।

विज्ञापन
Major operation of Jalandhar Rural Policegangster Sajan Nayyar injured in encounter, three pistols recovered
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर देहात पुलिस ने गुरुवार तड़के मकसूदां क्षेत्र में एक खतरनाक गैंगस्टर साजन नैय्यर के साथ मुठभेड़ में उसे घायल कर दिया। इस एनकाउंटर के दौरान साजन नैय्यर को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से तीन पिस्तौल बरामद की हैं। साजन नैय्यर पंजाब पुलिस को हत्या, हत्या के प्रयास और लूटपाट जैसे 20 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित था।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, जालंधर देहात के सीआईए स्टाफ की टीम ने सुबह करीब 5:30 बजे मकसूदां थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमानतखां गांव के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही युवक ने फायरिंग शुरू कर दी और नंगल गांव की ओर भागने लगा। सीआईए टीम ने पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे घेर लिया। जवाबी कार्रवाई में हुई फायरिंग के दौरान साजन नैय्यर की टांग में गोली लगी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जालंधर देहात के एसएसपी हरविंदर विर्क, एसपी (जांच) सर्बजीत राय, डीएसपी करतारपुर विजय कंवरपाल और डीएसपी इंद्रजीत सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी विर्क ने बताया कि घायल अपराधी की पहचान साजन नैय्यर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ अमृतसर, फिरोजपुर और गुरदासपुर जिलों में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed