फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Mad dog bites many people including one and a half year old child

पठानकोट : शाहपुर चौक में पागल कुत्ते का आतंक, डेढ़ साल के बच्चे समेत कई लोगों को काटा

Wed, 24 Nov 2021 02:45 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Mad dog bites many people including one and a half year old child
पठानकोट। सोमवार की देर शाम पागल कुत्ते ने मोहल्ला लमीनी से शाहपुर चौक तक डेढ़ साल के बच्चे समेत 10 से 15 लोगों को काटा। कुत्ते के काटने से घायल हुए लोगों ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर एंटी रैबिज वैक्सीन लगवाई और ट्रीटमेंट करवाया। कुत्ते के काटने से लमीनी निवासी रीना, जय, मोहल्ला काजीपुर निवासी तिलकराज, रणजीत सिंह, सैम सिंह, मोहल्ला आनंदपुर निवासी विषु, संत नगर निवासी शेखर, भारत बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल स्टाफ ने बताया कि सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचते रहे। कुत्ते के काटने से घायल शेखर ने बताया कि उसकी शाहपुर चौक में दुकान है। देर शाम अचानक एक कुत्ता उसकी दुकान में घुस आया। उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो उसने टांग में दांत गड़ा दिए। बाहर निकलते ही पागल कुत्ते ने 3-4 अन्य लोगों को भी काट लिया।
विज्ञापन

शाहपुर चौक स्थित घर के बाहर खड़ी महिला और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे को भी इस कुत्ते ने काट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त कुत्ते ने दोपहर के समय एक 5-6 वर्षीय स्कूली छात्रा को भी काट लिया। लमीनी निवासी महिला आशा ने बताया कि वह लमीनी से शाहपुर चौक की ओर जा रहे थे। पीछे से अचानक आए पागल कुत्ते ने काट लिया। आसपास के लोगों द्वारा शोर मचाने पर कुत्ता भागने लगा। इस दौरान जो भी उसके रास्ते में आया उसे काटता गया। बता दें, पिछले सप्ताह 40 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा है। इनमें 30 लोग शहरी और 10 लोग ग्रामीण एरिया के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed