{"_id":"b8653a937c771aaf6b0078a24902f3df","slug":"ludhiana-guru-hargobind-singh-fourth-unit-thermal-plant-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु हरगोबिंद सिंह थर्मल प्लांट का चौथा यूनिट भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु हरगोबिंद सिंह थर्मल प्लांट का चौथा यूनिट भी बंद
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 11 May 2014 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु हरगोबिंद सिंह थर्मल प्लांट के चारों यूनिट बंद हो गए हैं। इस थर्मल प्लांट का चल रहा एक यूनिट भी शनिवार को बंद कर दिया गया।
यह यूनिट 250 मेगावाट का है। 210 मेगावाट के दो यूनिट नंबर एक, दो और 250 मेगावाट की ही यूनिट नंबर-4 कोयले की कमी के कारण बंद हो गए हैं।
शनिवार को यूनिट नंबर-3 भी बंद करना पड़ा। इस यूनिट के बंद होने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है। इसके बंद होने से रविवार को जालंधर में लोगों को लंबे व अघोषित कटों का सामना करना पड़ा।
जालंधर के कुछ हिस्सों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक लाइट नहीं आई। कांग्रेस के जिला प्रधान राजेंद्र बेरी ने बताया कि एक तरफ राज्य के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पंजाब में पावर सरप्लस होने के दावे कर रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य में लंबे कट लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार ने बिजली की दरों को बढ़ाया तो इसका डटकर विरोध होगा। जगह-जगह प्रदर्शन किए जाएंगे।