{"_id":"661579ea37f6a2e355048f02","slug":"lover-swallows-poison-after-refusing-to-marry-dies-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-102042-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
पुलिस ने प्रेमिका समेत चार पर किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने जहरीली दवा निगलकर आत्महत्या कर ली है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने मंगलवार को मृतक के पिता के बयान पर प्रेमिका समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लहिरा मोहब्बत जिला बठिंडा निवासी रणजोध सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर उसके बेटे जगदीप सिंह (29) की एक वीडियो क्लिप आई है। इसमें बेटा कह रहा है कि मेरा लक्खोके बहराम की एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन उसके परिजनों ने इंकार कर दिया। शादी से इंकार करने के कारण वह बहुत परेशान है। आरोपियों से दुखी आकर वह जहरीली दवा निगल चुका है। जहरीली दवा पीने से जगदीप की मौत हो गई। जगदीप की मौत के जिम्मेदार उक्त युवती व उसके परिजन हैं।
थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदीप सिंह के मुताबिक आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।