फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Lok Sabha Election 2024 Amritpal Singh, Simranjit Mann and Sandeep Singh, Sarabjit Singh contesting elections

मैदान में कट्टरपंथी: अमृतपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह मान और संदीप सिंह के अलावा सर्बजीत सिंह भी लड़ रहे चुनाव

Tue, 07 May 2024 04:02 PM IST
शाहरुख खान सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 07 May 2024 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब में इस बार के लोकसभा चुनाव में कई खालिस्तान समर्थक मैदान में उतर रहे हैं। संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान एक बार फिर मैदान में हैं, वहीं अमृतपाल खडूर साहिब से किस्मत आजमाने को तैयार है।
loader
Lok Sabha Election 2024 Amritpal Singh, Simranjit Mann and Sandeep Singh, Sarabjit Singh contesting elections
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में इस बार खालिस्तान समर्थक अलगाववादी नेता भी मैदान में उतर रहे हैं। ये नेता खालिस्तान की मांग पर न केवल खुलेआम भाषणबाजी करते हैं, बल्कि तर्क भी करते हैं। वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में खडूर साहिब से चुनाव लड़ने जा रहा है। उसकी मां बलविंदर कौर इसकी घोषणा कर चुकी है। 


अमृतपाल इस समय डिब्रूगढ़ जेल में है। वह खुलेआम खालिस्तान की हिमायत व मांग करता है। अमृतपाल के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वह पंजाब के मुद्दों को अच्छी तरह से जानता है और चुनाव चुनाव उन्हीं मुद्दों पर लड़ा जाएगा। 


शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्यारोपी जेल में बंद संदीप सिंह भी आजाद रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुका है। कई कट्टरपंथी नेताओं ने संदीप के घरवालों से मुलाकात के बाद फैसला लिया है। 
खालिस्तान की खुलेआम मांग करने वाले सिमरनजीत फिर मैदान में हैं। सांसद मान संगरूर से उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह हिंदुस्तान से खालिस्तान के अलग देश की मांग करते आ रहे हैं। सांसद बनने के बाद भी उनके विचार व मांग बरकरार है। 
 

इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह का बेटा भी फरीदकोट से मैदान में है। बेअंत सिंह का बेटा सर्बजीत सिंह पहले भी दो बार चुनाव लड़ चुका है, लेकिन जीत नहीं पाया था। इस बार वह फरीदकोट सीट से मैदान में है।

डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की ओर से खडूर साहिब से चुनाव लड़ने के लिए एलान के बाद संदीप कुमार ऊर्फ सन्नी को भी आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनाव अमृतसर सीट से लड़ाने की कवायद शुरू हो गई है। 

 

सन्नी अमृतपाल सिंह से प्रभावित था और उसी की विचारधारा को अपनाते हुए उसने मंदिर के बाहर एक मुद्दे को लेकर अपने साथियों समेत धरना दे रहे सुधीर सूरी की गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपल सिंह चावला ने वीडिया जारी कर तालियां बजाते हुए सन्नी की तारीफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed