{"_id":"1a9c47110cd9a1e3fddf582182ca9c9d","slug":"liquor-shop-25-thousand-loot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकाकर्मी से 25 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेकाकर्मी से 25 हजार की लूट
ब्यूरो, अमर उजाला/कपूरथला
Updated Sun, 26 Jul 2015 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की देर रात स्थानीय कचहरी चौक स्थित शराब के ठेके में कार सवार
विज्ञापन
लुटेरों ने धावा बोल कर तेजधार हथियारों के बल पर कारिंदों से 25 हजार
रुपये लूट लिए। विरोध करने पर ठेकेदार सहित तीन लोगों पर लुटेरों ने हमलाकर
गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गए।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन शराब ठेकेदार रजिंदर सिंह उर्फ राजा पुत्र दलीप सिंह निवासी मोहल्ला संतपुरा ने बताया कि शनिवार देर रात स्थानीय कचहरी चौक के समीप स्थित ठेके पर तैनात करिंदे कैश गिन कर रहे थे। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर आकर रुकी, जिसमें से कुछ लोग तेजधार हथियारों के साथ उतरे और कारिंदों से 25,000 रुपये छीन लिए। घटना के बाद कारिंदों ने तुरंत उन्हें फोन पर सूचित किया।
वह साथी दीपा और अमन के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों को छीने हुए पैसे वापस करने को कहा, लेकिन लुटेरों ने रुपये नहीं लौटाए। इसके बाद लुटेरों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। लुटेरों को काबू करने के लिए शहर में छापामारी शुरू कर दी है। घायल रजिंदर सिंह उर्फ राजा ने बताया कि वह कुछ युवकों को जानता है। तीनों लुटेरों के सामने आने पर उन्हें पहचान सकता है क्योंकि उक्त युवकों से उसकी पुरानी रंजिश है।