{"_id":"67040c96bef1fd4b1d07940f","slug":"lawrences-7-henchmen-caught-with-5-country-made-pistols-07-magazines-and-06-rounds-moga-news-c-371-1-mog1001-100667-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लॉरेंस के 7 गुर्गे 5 देसी पिस्तौल, 07 मैगजीन और 06 राउंड के साथ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: लॉरेंस के 7 गुर्गे 5 देसी पिस्तौल, 07 मैगजीन और 06 राउंड के साथ पकड़े
Mon, 07 Oct 2024 10:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 07 Oct 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
मोगा सीआईए स्टाफ ने की बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा सीआईए स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा गैंग के 7 गुर्गों को 5 देसी पिस्टल 32 बोर, 7 मैगजीन, 6 कारतूस के साथ मोगा के मेहिना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। विदेश में बैठा गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा, लाॅरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखता है। यह विदेश से व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन करता था और पैसे न मिलने पर अपने साथियों की मदद से उनके घर के बाहर गोलियां चलवाता था। यह गैंग मोगा जिले के साथ और भी आसपास के जिला में रंगदारी मांगते थे।
इस मामले में मोगा एसएसपी अजय गांधी ने कहा कि मोगा सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिलने पर मोगा के मेहिना बस स्टैंड से विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई के साथी गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा के 7 साथियों को 05 पिस्तौल देसी 32 बोर, 07 मैगजीन और 06 राउंड 32 बोर के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी 6 मोगा जिले के रहने वाले, एक पटियाला जिले का रहने वाला है। सभी विदेश में बैठे गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा के लिए काम करते थे। विदेश में बैठकर मोगा जिले के साथ और आसपास के जिलों में व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे और पैसा न देने पर घर के बाहर जाकर फायरिंग करते थे।
पकड़े गए आरोपी का नाम दिलराज सिंह, कमलदीप सिंह, गुरदीप सिंह, तेजिंदर सिंह, गोबिंद सिंह, दिलप्रीत सिंह, लाभप्रीत सिंह रूप से हुई है। इनसे पूछताछ करने पर इनके तीन और साथियों सुखदीप सिंह, हरजोत सिंह व एक अन्य की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गा अमेरिका में बैठा है। पकड़े गए सभी आरोपी दिहाड़ी करते हैं और सब पर अलग-अलग धाराओं पर मामला दर्ज है। इन्हें अदालत में पेश करके, रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।