{"_id":"f56ba0d51fdab608c907f1276d1c3ccc","slug":"lady-dead-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रताड़ना से दुखी विवाहिता ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रताड़ना से दुखी विवाहिता ने खुदकुशी की
अमर उजाला,जालंधर
Updated Wed, 29 Jan 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
तेजमोहन नगर में विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगलकर खुदकुशी कर ली।
मौके पर गई पुलिस ने सास व ननद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि आरोपी पति फरार है।
बलविंदर बब्बू निवासी मंजीत नगर बस्ती शेख ने बताया कि उसने अपनी बेटी रजनी की शादी ढाई साल पहले गोरा निवासी तेजमोहन नगर के साथ की थी।
शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। रोजाना की कलह से रजनी काफी परेशान थी। बुधवार को भी गोरा ने रजनी के साथ मारपीट की।
बब्बू का कहना है कि उसकी बेटी रजनी की पिटाई में सास देवकी व ननद गोल्डी का भी हाथ होता था। बुधवार को फिर प्रताड़ना से आहत रजनी ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली।