फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kotkapura Gangwarone accused in jail, police remand of another

कोटकपूरा गैंगवार मामले में एक आरोपी को जेल भेजा, दूसरे का पुलिस रिमांड

Sat, 26 Jun 2021 11:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kotkapura Gangwarone accused in jail, police remand of another
पांच दिन पहले कोटकपूरा के जलालेआना रोड पर रिषी नगर में दो गुटों के बीच हुई गैंगवार और क्रास फायरिंग की घटना में थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने एक और आरोपी फरीदकोट निवासी नवजोत सिंह को गिरफ्तार किया है। गांव वाडा दराका निवासी रवेल सिंह रवेला को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ था। शनिवार को पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने रवेल सिंह रवेला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि नवजोत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह वारदात राज्य के सरगर्म दविंदर बंबीहा और लारेंस बिश्नोई गुटों के बीच चल रही दुश्मनी के चलते ही पेश आई है। इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह गिल ने बताया कि अभी इस घटना की जांच चल रही है, ऐसे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। जल्द ही जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। मालूम हो कि इस घटनाक्रम के दौरान बाइक सवार युवाओं ने रवेल सिंह रवेला पर जानलेवा हमला किया था जिसमें वह बच निकला लेकिन इस घटनाक्रम के दौरान उस पर हमला करने वाले युवाओं में शामिल हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले किशनपाल नामक युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed