फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kohli's entry in AAP, BJP members get entangled among themselves

Jalandhar News: कोहली की आप में एंट्री, भाजपाई आपस में उलझे

Sat, 31 May 2025 09:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 09:17 PM IST
विज्ञापन
Kohli's entry in AAP, BJP members get entangled among themselves
-पूर्व सासद रिंकू व शीतल का नाम लेने पर भाजपा में बवाल, पार्टी हाईकमान तक पहुंचा मामला
विज्ञापन

---
सुरिंदर पाल
जालंधर। पंजाब के नामी उद्यमी नितिन कोहली की आप में एंट्री से भाजपा में भूचाल आ गया है। भाजपा के टकसाली नेता मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी व सुशील शर्मा ने नितिन कोहली की आप में एंट्री पर सवाल उठाकर कहा कि वह तो भाजपा के साथ काम कर रहे थे। इस वार्ता में पूर्व सांसद सुशील रिंकू व शीतल अंगुराल का नाम ले लिया, इससे बवाल मच गया है। सुशील रिंकू ने पार्टी हाईकमान से इस बाबत बात की है।
शीतल अंगुराल ने तो सीधा फ्रंट खोलकर भाजपा नेता को निशाने पर लिया है, जिसने उसके उपचुनाव में आदमपुर में आप नेता से बैठक की थी। शीतल का कहना है कि मेरी शिकायत आज भी पड़ी हुई है। दरअसल, नितिन कोहली एक प्रभावशाली व दमदार शख्सियत और अपना रुतबा रखते हैं। जालंधर में जिमखाना हो या हॉकी, सुरजीत हॉकी की बात हो या फिर पुलिस अधिकारियों की तैनाती की, नितिन का सिक्का खूब चलता है।
विज्ञापन

भाजपा में खलबली मच गई है। इस इलाके से मनोरंजन कालिया चुनाव लड़ते रहे हैं और पिछले दो विधानसभा चुनाव लगातार हार चुके हैं। उन्होंने नितिन कोहली पर खुलकर निशाना बोला है। भाजपा में इस बात को लेकर भी खलबली है कि नितिन की एंट्री से भाजपा के कई नेता आप की तरफ चले जाएंगे। यही नहीं, कांग्रेस के कई नेता नितिन के निकट हैं, जिसमें सुरजीत हॉकी के सुरिंदर सिंह भापा, जिनकी पत्नी हरशरण कौर हैप्पी कांग्रेस की पार्षद हैं, इस परिवार की नितिन से निकटता किसी से छिपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में कई पार्षद व पदाधिकारी नितिन कोहली के निकट माने जाते हैं। भाजपा के शीतल अंगुराल व सांसद रिंकू की पुरानी निकटता नितिन कोहली के साथ है। सुशील रिंकू की पारिवारिक सांझ उस समय से है जब वह कांग्रेस के विधायक थे। भाजपा में अब एक तरफ मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी और सुशील रिंकू हैं, तो दूसरी तरफ शीतल अंगुराल व सुशील रिंकू की लॉबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed