फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   tokyo olympics 2021: Know about Hockey player Simranjit Singh

टोक्यो ओलंपिक: हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह का बटाला से है नाता, जालंधर की अकादमी में लिया प्रशिक्षण

Wed, 28 Jul 2021 12:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Jul 2021 12:18 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के मझोला कस्बे में रहने वाले हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह की पारिवारिक जड़ें पंजाब से हैं। उनका परिवार पंजाब के गुरदासपुर जिले के गांव चाहलकलां में रहता था। सिमरनजीत सिंह इन दिनों टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रही भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। 

विज्ञापन
tokyo olympics 2021: Know about Hockey player Simranjit Singh
सिमरनजीत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के मझोला कस्बे में रहने वाले भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर सिमरनजीत सिंह टोक्यो ओलंपिक में कमाल दिखा रहे हैं। सिमरनजीत सिंह जालंधर की प्रसिद्ध सुरजीत हॉकी अकादमी से प्रशिक्षण ले चुके हैं और यहीं से प्रोफेशनल हॉकी खेलना शुरू किया।

विज्ञापन


सिमरनजीत के चचेरे भाई गुरजंत सिंह भी एक प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी हैं। सुरजीत हॉकी अकादमी के कोच अवतार सिंह ने बताया कि सिमरनजीत सिंह ने सुरजीत हॉकी अकादमी में करीब पांच साल तक कोचिंग ली। उसके बाद उनका चयन जूनियर वर्ल्ड कप के लिए हो गया था। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह और भारतीय हॉकी टीम ने पूरे भारत का नाम रोशन किया है और आगे भी नाम रोशन करते रहेंगे। वहीं सिमरनजीत सिंह के चचेरे भाई गुरजंत सिंह भी कुछ समय के लिए अकादमी का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिमरनजीत का परिवार कभी पंजाब के बटाला के गांव चाहलकलां में रहता था। लेकिन अब सिमरनजीत व उनका परिवार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के मझोला कस्बे के रहता है। उनकी शुरुआती पढ़ाई भी पीलीभीत में ही हुई लेकिन उसके बाद वो पंजाब आ गए थे। 

सिमरनजीत सिंह पंजाब में अपने रिश्तेदार के घर रहते और वहीं से हॉकी का प्रशिक्षण भी लेते। इसलिए गांव चाहलकलां में भी खुशी का माहौल है। गांव में सिमरनजीत सिंह के ताया का परिवार रहता है। ताया के बेटे सतिंदर सिंह व उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भारतीय हॉकी टीम की जीत की खुशी का जश्न भी मनाया। लोग भी भारतीय हॉकी टीम को गोल्ड मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 
सिमरनजीत सिंह की उपलब्धियां
सिमरनजीत ने खेल में अपने लगातार प्रयास से जूनियर से सीनियर स्तर की सीढ़ी चढ़ी है। वह लखनऊ में आयोजित 2016 पुरुष हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। सिमरनजीत भारत की ए टीम का भी हिस्सा थे, जो सितंबर 2018 में ऑस्ट्रेलियाई हॉकी लीग में खेली थी। 
इसके बाद युवा मिड फील्डर को भारतीय टीम में भी शामिल किया गया था, जिसने 2018 में नीदरलैंड के ब्रेडा में आयोजित हॉकी चैंपियंस ट्राफी में भाग लिया था। फाइनल में पेनल्टी में ऑस्ट्रेलिया से हारकर भारत ने रजत पदक जीता। इसके अलावा वर्ष 2018 में भुवनेश्वर में सीनियर वर्ल्ड कप में भाग लिया और अब उन्हें टोक्यो ओलंपिक में खेलने का मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed