फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Know About Freedom Fighter Pandit Kanshi Ram

आजादी के मतवाले: अमेरिका छोड़ भारत में आजादी की जंग लड़े पंडित कांशी राम, 33 साल की उम्र में मिली फांसी

Thu, 15 Aug 2024 08:02 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 08:02 AM IST
सार

शहीद कांशीराम जोशी का जन्म 13 अक्तूबर 1883 को मोरिंडा के नजदीकी गांव मडोली कलां में पंडित गंगाराम के घर में हुआ था। राजपुरा से तारबाबू का कोर्स पास कर अंबाला के डाकखाना में तारबाबू के तौर पर ड्यूटी की लेकिन कुछ समय बाद नौकरी छोड़ अमेरिका चले गए।

विज्ञापन
Know About Freedom Fighter Pandit Kanshi Ram
पंडित कांशी राम - फोटो : फाइल

विस्तार

पंडित कांशी राम के बारे में बहुत की कम लोग जानते होंगे, जिन्होंने अमेरिका से भारत आकर आजादी की जंग में हिस्सा लिया और 33 साल की उम्र में फांसी के फंदे को चूम लिया। मुकेरियां में जन्म लेने वाले इस शहीद को आज इतिहास व सरकारों ने ही भुला दिया है।
विज्ञापन


अमेरिका में अच्छी खासी कमाई और शानदार जिंदगी छोड़कर पंडित कांशी राम जोशी के दिल में कसक थी कि हिंदुस्तान को आजाद करवाने में उनका योगदान जरूरी है और यही कसक इतिहास का साक्षी बन गई कि पंडित कांशीराम आजादी संग्राम के पहले शहीद थे, जिन्हें 27 मार्च 1915 को फांसी लगाई गई थी।
विज्ञापन


शहीद कांशीराम जोशी का जन्म 13 अक्तूबर 1883 को मोरिंडा के नजदीकी गांव मडोली कलां में पंडित गंगाराम के घर में हुआ था। राजपुरा से तारबाबू का कोर्स पास कर अंबाला के डाकखाना में तारबाबू के तौर पर ड्यूटी की लेकिन कुछ समय बाद नौकरी छोड़ अमेरिका चले गए। कांशीराम ने अमेरिका के सियाटल सिटी में बारूद की फैक्टरी में नौकरी की। बाद में अपनी कंपनी खोल ली और लकड़ी की फैक्ट्रियों में लेबर सप्लाई की ठेकेदारी की। अमेरिका के लोग उस समय भारतीयों को अच्छा इंसान नहीं समझते थे। इसके खिलाफ हिंदुस्तानी कर्मचारियों ने पोर्टलैंड में एकत्रता की और ‘हिंदुस्तान एसोसिएशन ऑफ पेसिफिक कोर्ट’ नाम की संस्था कायम की जिसका महासचिव पंडित कांशीराम को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संस्था ने भारत को आजाद करवाने के लिए और अंग्रेजी हुकूमत को खत्म करने के लिए लहर चलाने का प्रोग्राम बनाया। पंडित कांशीराम ने यहीं से भारत की आजादी की जंग में हिस्सा लेना शुरू कर दिया और आसपास के इलाके में काम कर रहे भारतीय कर्मचारियों को एकत्र कर एक बड़ा समागम किया, जिसका लाला हरदयाल ने संबोधन किया। बाद में सैन फ्रांसिस्को में दफ्तर खोलकर पेपर शुरू किया गया, जिसके लिए कांशीराम ने अपनी जमा पूंजी 9 हजार डॉलर संस्था के लिए दिए।


अमेरिका में पंडित कांशी राम लोगों को पूजा-पाठ सिखाने लगे और देश की आजादी के लिए प्रेरित करने लगे। वहीं पर कांशीराम की मुलाकात करतार सिंह सराभा के साथ हुई। उनके साथ कांशी राम पंजाब के लिए जहाज से रवाना हो गए और यहां पर आकर सराभा, कांशीराम लुधियाना जिले में आजादी की जंग में शामिल हो गए। कुछ समय बाद 7 गदरियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें कांशीराम भी शामिल थे। अदालत ने इन्हें फांसी की सजा सुना दी और 27 मार्च 1915 को पंडित कांशीराम जोशी को लाहौर जेल में उनके 6 साथियों समेत फांसी दे दी गई और महज 33 साल की उम्र में कांशी राम हंसते-हंसते फंदे पर झूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed