फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Killed person in dispute over playing DJ in Moga

डीजे बजाने के विवाद में व्यक्ति को मार डाला

Wed, 16 Sep 2020 05:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Killed person in dispute over playing DJ in Moga
अवतार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : MOGA
थाना बाघापुराना के अधीन पड़ते गांव कालेके में मंगलवार की रात डीजे बचाने के विवाद में तेजधार हथियारों से प्रहार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरमनजीत सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता जगसीर सिंह निवासी गांव कालेके ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि उनके घर के पास रहने वाले रूप सिंह की बेटी की शादी समारोह को लेकर घर के सामने मंगलवार की देर रात को डीजे पर गाने बजाए जा रहे थे। रात करीब दस बजे जब शिकायतकर्ता के बेटे गुरसेवक सिंह ने समारोह में शामिल गुरविंदर सिंह गिंदा को डीजे बंद करने के लिए कहा। सि पर दोनों की मामूली बहस हो गई। बहस को लेकर गुरविंदर सिंह गिंदा तैश में आ गया और कुछ ही समय के बाद साथियों के साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर पहुंच गया।
विज्ञापन

गुरविंदर सिंह ने पहले गुरसेवक सिंह और शिकायतकर्ता के साथ तेजधार हथियारों से मारपीट की और इसके बाद अपने घर के दरवाजे के पास खड़े शिकायतकर्ता के भाई अवतार सिंह (35) के सिर पर गंड़ासे से हमलाकर हत्या कर दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके भाई व उस पर हमला करने गुरविंदर सिंह गिंदा के साथ दविंदर सिंह बाबा, सिमरजीत सिंह, गिंदी उर्फ गंजा, सुखजिंदर सिंह लवली और अमनदीप सिंह अमना भी थे। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। अवतार सिंह अपने पीछे पत्नी समेत तीन बच्चों को छोड़ गया है। अवतार सिंह मलवई भंगड़ा टीम में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed