{"_id":"5f57a8708ebc3e37bd122e75","slug":"kidnapping-of-a-young-man-and-woman-in-abohar-abohar-news-pkl387240831","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह करने वाले युवक-युवती अगवा
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाले युवक और युवती को अगवा करने का आरोप लड़की पक्ष के लोगों पर लगा है। थाना बहाववाला पुलिस ने युवक की मां के बयान पर लड़की पक्ष के 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद चार आरोपियों को काबू कर लिया।
पुलिस को दिए बयान में गांव धर्मपुरा निवासी कांता देवी पत्नी मोहन लाल ने बताया कि करीब एक माह पहले उसके छोटे लड़के रवि कुमार ने गांव की ही युूवती मोनिका रानी से प्रेम विवाह किया था। लड़की के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। कांता देवी का आरोप है कि 6 सितंबर की रात करीब पौने 10 बजे मोनिका के परिवार के कुछ लोग अपने अन्य रिश्तेदारों सहित उनके घर पर आए। आरोपी उसके बेटे रवि व मोनिका को जबरन अगवा कर अपने साथ कार में बैठाकर ले गए, जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने कांता देवी के बयान पर रवि कुमार, उसके भाई मुकेश कुमार पुत्र रामजी लाल, संजीव कुमार पुत्र जगदीश, महेंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल, राजीव कुमार पुत्र ओमप्रकाश, धर्मपाल, पिरथीराज, रामजी लाल, ओमप्रकाश पुत्र मनफूल राम, राजिंद्र पुत्र रामेश्वर, राजिंद्र कुमार पुत्र कुंदन व आशु निवासी धर्मपुरा और सैंदावाली निवासी बनवारी लाल के खिलाफ धारा 365, 458, 148, 149 के तहत मामला किया। पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार, संजीव कुमार, महेंद्र कुमार व राजीव कुमार को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।