{"_id":"0735c1c79dbf10678e35f2a991e5f75b","slug":"khali-hollywood-film-offer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खली को हॉॅलीवुड से फिल्म के ऑफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खली को हॉॅलीवुड से फिल्म के ऑफर
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
Updated Sat, 18 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डब्ल्यूडब्ल्यूई के हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा को हॉलीवुड
विज्ञापन
फिल्म इंडस्ट्री से फिल्म करने के लिए ढेरों आफर आ रहे हैं। खली इससे पहले
भी हॉलीवुड और बालीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। जालंधर के
होशियारपुर रोड पर पड़ते कंगनीवाला गांव में खुद की रैसलिंग एकेडमी चलाने
वाले दलीप सिंह राणा ने बताया कि उन्हें हॉलीवुड से फिल्म के आफर आ रहे
हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई आफर स्वीकार नहीं किया है।
खली ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहली ही हॉलीवुड से फिल्म करने का आफर आया है। फिल्म का टाइटल बैक होम के नाम से है। उन्हें विदेश से फिल्म की स्क्रिप्ट तक भेज दी गई है। खली ने कहा कि अगर कांट्रैक्ट में उनको अच्छी रकम मिलेगी तो वह इस फिल्म में काम जरूर करेंगे। उन्होंने कहा कि फिल्मों में काम करना अच्छा लगता है। ढेरों लोग उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखना चाहते हैं। वह सिर्फ खुद के प्रशंसकों के लिए ही फिल्मों में अभिनय करते हैं। खली ने बताया कि वह इससे पहले भी हॉॅलीवुड और बॉलीवुड की फिल्मों में काम कर चुके हैं।
खली ने वर्ष 2005 में हॉलीवुड फिल्म द लॉन्गेस्ट यार्ड, गेट स्मार्ट, मैकग्रबर जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। इसके अलावा खली बॉॅलीवुड फिल्म कुश्ती और रामा द सेवियर में भी अपनी चमक बिखेर चुके हैं। कुश्ती फिल्म में खली ने पहलवान का रोल ही अदा किया था। खली ने कहा कि अभी उन्होंने बैक होम के टाईटल पर बन रही हॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट को अभी नहीं पढ़ा है। स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद निर्माता से बातचीत करेंगे। अगली महीने अगस्त को खली यूएसए वापस जा रहे हैं। वहां कुछ समय बिताने के बाद जालंधर आएंगे। खली ने कहा कि यूएसए में उनकी पत्नी और डेढ़ साल का बच्चा रहता है। वह परिवार से मिलने और कारोबार को देखने जा रहे हैं। खली ने कहा कि उनका शराब का कारोबार है, जो उनका भाई संभालता है।
पॉलीवुड से नहीं मिला आफर
दलीप सिंह राणा ने कहा कि वह पॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर सकते हैं। उन्हें पंजाबी बोलना आता है, लेकिन अभी तक पॉलीवुड से फिल्म करने के लिए कोई ऑफर नहीं आया है। अगर फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी होगी तो वह पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय करना पंसद करेंगे।