{"_id":"62a8bffb11542e286f22d7e3","slug":"kejriwal-and-bhagwant-mann-will-give-green-signal-to-volvo-bus-today-jalandhar-news-pkl4536574112","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल व भगवंत मान आज देंगे वॉल्वो बस को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल व भगवंत मान आज देंगे वॉल्वो बस को हरी झंडी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के भगवंत मान बुधवार को जालंधर में पंजाब सरकार की दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने वाली सरकारी वॉल्वो बस को हरी झंडी देंगे। दिल्ली से आई टीम केजरीवाल ने पूरी कमान संभाल ली है और एक-एक काम अपनी मर्जी से पंजाब के अधिकारियों से करवाया जा रहा है। बस स्टैंड से लेकर आदमपुर एयरपोर्ट तक 300 फ्लैक्स बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जिसमें अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के अलावा किसी की तस्वीर नहीं लगाई गई है।
इसके अलावा खानपान से लेकर स्टेज व तमाम तैयारियों की कमान दिल्ली की टीम ने संभाल ली है और हर कदम पर स्थानीय अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। हालांकि पंजाब के अधिकारी इससे काफी असहज हो रहे हैं। जालंधर बस स्टैंड केे भीतर एक बड़ी स्टेज तैयार की गई है, जिस पर केजरीवाल, भगवंत मान के अलावा जालंधर के विधायक व परिवहन मंत्री बैठेंगे। हालांकि पहले पूरे पंजाब से विधायकों को बुलाया गया था और इसको एक मेगा शो बनाने की तैयारी की गई थी लेकिन मंगलवार दोपहर को विधायक की मौजूदगी को टीम केजरीवाल ने कैंसल कर दिया। केजरीवाल आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और जालंधर बस स्टैंड पर करीब एक बजे पहुंचेंगे। दिल्ली से खासतौर पर 20 के आसपास मीडिया टीम के सदस्य भी आ रहे हैं। इसके अलावा होटल रेडिसन में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। मंगलवार को कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू ने आला पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ बस स्टैंड का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उनके साथ पनबस की एमडी अमनदीप कौर व तमाम डीसीपी बस स्टैंड पहुंचे। कमिश्नरेट पुलिस के अलावा तमाम खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों को भी तैनात किया गया है।
बोर्ड से परिवहन मंत्री गायब, किसी का चेहरा नहीं, केजरीवाल प्रमुख
पंजाब सरकार परिवहन विभाग द्वारा जितने भी बोर्ड व होर्डिंग्स लगाए गए हैं, उनमें परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का चेहरा गायब है। अधिकारी दबी जुबान में कह रहे हैं कि दिल्ली से जो आया है, वही लगाया जा रहा है। अधिकारी काफी असहज हैं कि कैसे अपने मंत्री को दरकिनार करें लेकिन एक भी बोर्ड सरकार द्वारा परिवहन मंत्री का नहीं लगाया गया है और न ही तस्वीर छापी गई है।
विज्ञापन
गाना भी दिल्ली से
केजरीवाल बसों को हरी झंडी देंगे इसके लिए गाना भी दिल्ली से बनकर आया है। उनके आने पर कौन थीम सॉग बजाया जाएगा इसको लेकर स्थानीय अधिकारी तैयारी कर रहे थे लेकिन टीम केजरीवाल ने कह दिया है कि थीम सांग दिल्ली से आएगा, वही बजाया जाएगा।
दो बार बदला वैन्यू
केजरीवाल व भगवंत मान हरी झंडी देने के लिए आ रहे हैं लेकिन दो बार बस स्टैंड पर वेन्यू बदला गया। एक बार वेन्यू इसलिए बदला गया क्योंकि सामने फ्लाई ओवर था। टीम दिल्ली व कमिश्नर ने कहा कि फ्लाई ओवर बंद नहीं किया जा सकता, खतरा भी अधिक है। फिर पानी की टंकी के पास रखा गया लेकिन वहां टंकी की हालत खस्ता होने के कारण वहां से भी हटाकर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के पास वेन्यू फाइनल किया गया है।