फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kapurthala man dies in UK

Jalandhar News: यूके में कपूरथला के व्यक्ति की मौत

Thu, 12 Jun 2025 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 09:07 PM IST
विज्ञापन
Kapurthala man dies in UK
सुल्तानपुर लोधी। यूके में एक पंजाबी व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान वरिंदर सिंह (45) पुत्र तरसेम सिंह निवासी मोहल्ला मेहरियां सुल्तानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। वह दो बहनों का इकलौता भाई था और करीब 15 साल पहले उज्ज्वल भविष्य और अच्छे रोजगार की तलाश में इंग्लैंड गया था और इंग्लैंड के हेस शहर में रह रहा था।
विज्ञापन

वरिंदर सिंह एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता था और मेहनतकश व्यक्ति था। वह पिछले 15 सालों से इंग्लैंड के हेस शहर में रह रहा था और काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। 19 मई को काम करते समय वरिंदर को अचानक दौरा पड़ा। इसके बाद उसके साथी कर्मचारियों ने उसे एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 23 मई को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वरिंदर शादीशुदा था और उसके दो बेटे हैं। वह अपने बुजुर्ग पिता का इकलौता सहारा था और दो बहनों का इकलौता भाई था। पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति वरिंदर पर ही निर्भर थी। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आज गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को सुल्तानपुर लोधी स्थित उनके पैतृक घर लाया गया। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed