फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jimmy Kalia, who was very special to BJP MLA, joined AAP

भाजपा विधायक के खासम-खास रहे जिम्मी कालिया ने थामा आप का दामन

Tue, 08 Feb 2022 10:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Jimmy Kalia, who was very special to BJP MLA, joined AAP
जालंधर। पंजाब में होने वाले चुनावों में जिस पार्टी के नेता को टिकट नहीं मिल रहा है, वह अपनी पार्टी छोड़ रहा है। जालंधर में भी यह क्रम जारी है। टिकट के लिए भाजपा से कांग्रेस में आए जिम्मी शेखर कालिया को कांग्रेस ने टिकट न देकर मौजूदा विधायक राजिंदर बेरी को टिकट दे दिया। इस बात से खफा होकर जिम्मी शेखर कालिया ने मंगलवार को कांग्रेस को भी अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी से नाता जोड़ लिया। पहले भारतीय जनता पार्टी व फिर कांग्रेस में रहने के बाद जिम्मी कालिया ने राघव चड्ढा की मौजूदगी में आप को ज्वाइन किया।
विज्ञापन

जिम्मी कालिया के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने से जहां राजिंदर बेरी को नुकसान हो सकता है, वहीं आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके के उम्मीदवार रमन अरोड़ा को फायदा पहुंच सकता है। इसका मुख्य कारण यह है कि जिम्मी कालिया लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं व उनका सेंट्रल हलके में अच्छा-खासा आधार है, जो कि आप को फायदा पहुंचा सकता है। उधर आम आदमी पार्टी के नेता रमन अरोड़ा का भी मानना है कि जिम्मी कालिया के आप में शामिल होने से उन्हें और मजबूती मिलेगी। कहा जा रहा है कि जिम्मी कालिया को आप में लाने के लिए रमन अरोड़ा ने ही मुख्य भूमिका निभाई है। अब यह तो तय है कि अगर रमन अरोड़ा उन्हें आप में लेकर आएं हैं तो जिम्मी कालिया भी पूरी कोशिश करेंगे कि सेंट्रल हलके के ज्यादा से ज्यादा वोट रमन अरोड़ा को दिला सकें, जिसका सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस के राजिदंर बेरी को हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed