फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jat Vikas Sansthan Rajasthan gave Rs 5.60 lakh to flood victims

Jalandhar News: जाट विकास संस्थान राजस्थान ने बाढ़ पीड़ितों को दिए 5.60 लाख

Fri, 10 Oct 2025 08:00 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 08:00 PM IST
विज्ञापन
Jat Vikas Sansthan Rajasthan gave Rs 5.60 lakh to flood victims
अमृतसर। जाट विकास संस्थान, चूरू (राजस्थान) ने स्थानीय लोगों के सहयोग से एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 5 लाख 60 हजार रुपये का चेक सौंपा। एसजीपीसी सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि देश भर से श्रद्धालु बाढ़ पीड़ितों के लिए एसजीपीसी की ओर से किए जा रहे कार्यों में सहयोग कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों के कई संगठन लोगों की ओर से एकत्रित धनराशि इन राहत कार्यों के लिए भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान से जाट विकास संस्थान के प्रतिनिधि 5 लाख 60 हजार रुपये का चेक देने आए हैं। प्रताप सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष की ओर से संस्थान के महावीर प्रसाद साहू और नंद राम चाहर सहित सहायता लेकर आए अन्य लोगों का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed