{"_id":"c859e3e7bc4a911e535d4e440419e9bf","slug":"jalandher-clean-soon-joshi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने में चकाचक होगा जालंधर : जोशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने में चकाचक होगा जालंधर : जोशी
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंधर
Updated Mon, 17 Nov 2014 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी ने जालंधर के लोगों से वादा किया है कि अगले डेढ़ महीने तक जालंधर शहर बिल्कुल स्वच्छ होगा। जालंधर की सड़कों पर गंदगी नजर नहीं आएगी। सोमवार को जालंधर आए जोशी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत कंपनी की तरफ से पिम्स (पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) के बाहर कूड़ा उठाने की विधि को भी देखा।
जोशी ने कहा कि शहर में कंपनी की तरफ से 10 कांम्पेक्टर और 55 टाटा ऐस गाड़ियां (छोटा हाथी) लगाई जा रही हैं, जो शहर से कूड़ा उठाने का काम करेंगी। इसके अलावा कूड़ा फेंकने के लिए शहर में करीब 400 बड़े कूड़ेदान रखे जाएंगे। इनमें रेहड़ियों वाले और आम लोगों से इकट्ठा किया गया कूड़ा फेंका जाएगा। कंपनी की तरफ से कूड़ा उठाने के लिए 350 मुलाजिम भर्ती किए गए हैं।
जोशी ने कहा कि सड़कों पर कूड़ा फेंकने के बजाय कूड़ेदान में डाल दिया जाए तो गंदगी से निजात मिल जाएगी। जोशी ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह लोगों को जागरूक करें कि वह कूड़ेदान में ही कूड़ा फेंके। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत मुहिम को सफल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने शहर वासियों से अपील की है कि सरकार की तरफ से शहर को साफ सुथरा रखने के लिए किए जा रहे काम में सहयोग करें। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव केडी भंडारी, नगर निगम जालंधर के मेयर सुनील ज्योति और निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खहरा समेत कंपनी के अधिकारी मौजूद थे।