{"_id":"69d9ecda2d9a4e3e5401c052","slug":"jalandhar-police-themselves-placed-blue-drum-inside-house-then-conducted-raid-and-recovered-it-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: पुलिस ने खुद नीला ड्रम घर के अंदर रखा, फिर रेड कर बरामद किया; तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पुलिस ने खुद नीला ड्रम घर के अंदर रखा, फिर रेड कर बरामद किया; तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Sat, 11 Apr 2026 02:05 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:05 PM IST
सार
पुलिस और एक्साइज टीम ने दावा किया था कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर रेड कर 35 लीटर लाहन बरामद की गई। लेकिन अब सामने आई सीसीटीवी फुटेज पुलिस की कहानी पर गंभीर सवाल उठा रही है।
विज्ञापन
घर के अंदर ड्रम ले जाते
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के कस्बा शाहकोट थाने में नाै अप्रैल को केस नंबर-90 दर्ज किया गया था। जिस पर अब विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस और एक्साइज टीम ने दावा किया था कि गांव दौलतपुर ढड्डा निवासी अकरम के घर रेड कर 35 लीटर लाहन बरामद की गई। लेकिन अब सामने आई सीसीटीवी फुटेज पुलिस की कहानी पर गंभीर सवाल उठा रही है।
फुटेज में दिखाई देता है कि एक सिल्वर रंग की इकोस्पोर्ट गाड़ी से पुलिसकर्मी खुद नीला ड्रम उतारकर घर के अंदर ले जा रहे हैं। ड्रम खाली नहीं था, क्योंकि उसे दो लोग मिलकर उठा रहे थे। कुल 7 पुलिसकर्मी 4 वर्दी में और 3 सादे कपड़ों में कैमरे में कैद हुए। महज 13 मिनट के भीतर कार्रवाई दिखाकर ड्रम को सील कर वापस गाड़ी में रख लिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय रेड हुई, उस वक्त आरोपी अकरम घर पर मौजूद नहीं था।
दर्ज केस में उल्लेख है कि एक्साइज स्टाफ के एएसआई की सूचना पर टीम ने तूड़ी वाले कमरे से 35 लीटर लाहन बरामद की और आबकारी एक्ट की धारा-61 के तहत केस दर्ज किया। वहीं, गांव वालों का कहना है कि अकरम एक मजदूर और सियासी कार्यकर्ता है, जिस पर पहले भी दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मामला तूल पकड़ने के बाद एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, एएसआई सुखविंदर सिंह और महिला सिपाही हैवनप्रीत कौर को लाइन हाजिर कर दिया है। इससे पहले डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने जांच के आदेश देते हुए एसएसपी से रिपोर्ट तलब की थी। मामले की जांच एसपी इन्वेस्टिगेशन विनीत अहलावत को सौंप गई है। एसएसपी ने कहा कि डीएसपी शाहकोट के मुताबिक टीम अवैध शराब रिकवरी के लिए बाहर से कंटेनर मंगवा कर लेकर गए थे। इसमें कितनी सच्चाई है इसकी जांच की जा रही है।