Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar Municipal Corporation gets approval to recruit 1196 sanitation workers

Jalandhar: नगर निगम को मिली 1196 सफाई सेवकों की भर्ती की मंजूरी, हड़ताल खत्म कर कर्मचारी काम पर लौटे

Sat, 06 Dec 2025 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 02:19 PM IST
सार

नए 1196 पदों में सफाई सेवक, सीवरमैन, माली और फिटर कुली जैसी जरूरी कैटेगरियां शामिल हैं, जिनसे शहर का सफाई और सीवरेज मैनेजमेंट सिस्टम मजबूत होगा। मेयर धीर ने इसे जालंधर के लिए लंबे समय बाद मिला बुनियादी और बेहद ज़रूरी संसाधन बताया।

विज्ञापन
Jalandhar Municipal Corporation gets approval to recruit 1196 sanitation workers
जालंधर निगम को मिली 1196 सफाई सेवकों की भर्ती की मंजूरी - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के लिए 35 वर्षों बाद एक ऐतिहासिक पल आया है। नगर निगम की लंबे समय से लंबित 1196 सफाई सेवकों की भर्ती को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह द्वारा लिए गए इस बड़े निर्णय ने शहर के सफाई तंत्र को नई ऊर्जा देने का काम किया है। इससे पहले पक्के करने को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे और अधिकारियों के दफ्तरों को ताले जड़ दिए थे। अब कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और शहर की सफाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन



इस मंजूरी को हकीकत बनाने में मेयर वनीत धीर, जालंधर सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली और सफाई यूनियन पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने लगातार मेहनत की। नितिन कोहली द्वारा चंडीगढ़ में की गई निरंतर मीटिंग्स और फॉलो-अप इस सफलता का मुख्य कारण रहीं। निगम कमिश्नर सदीप ऋषि ने भी डॉक्यूमेंटेशन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
विज्ञापन


नए 1196 पदों में सफाई सेवक, सीवरमैन, माली और फिटर कुली जैसी जरूरी कैटेगरियां शामिल हैं, जिनसे शहर का सफाई और सीवरेज मैनेजमेंट सिस्टम मजबूत होगा। मेयर धीर ने इसे जालंधर के लिए लंबे समय बाद मिला बुनियादी और बेहद ज़रूरी संसाधन बताया। वहीं, नितिन कोहली ने कहा कि यह मंजूरी ‘साफ, मॉडर्न और बेहतर जालंधर’ की दिशा में बड़ा कदम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed